फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard attacked bike riders

Bijnor News: बाइक सवारों पर गुलदार ने किया हमला

Fri, 15 Aug 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 15 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked bike riders
नांगलसोती (बिजनौर)। तिसोतरा से गौसपुर जा रहे बाइक सवार कपिल पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। कपिल बाइक से नीचे गिर गया। बाइक का लगातार हॉर्न बजाने से गुलदार गन्ने के खेत में भाग गया, जिससे कपिल की जान बच गई।
विज्ञापन

गौसपुर निवासी दिव्यांग मास्टर भूपेंद्र सिंह स्कूटी से और कपिल कुमार अपनी बाइक से बुधवार की रात तिसोतरा से गौसपुर लौट रहे थे। रास्ते में करीब आठ बजे गुलदार ने अचानक उनपर हमला कर दिया। भूपेंद्र सिंह बाल-बाल बचे। गुलदार के हमले में कपिल की बाइक नीचे गिर गई। कपिल उठा और लगातार बाइक का हॉर्न बजाता रहा, जिससे गुलदार गन्ने के खेत में भाग गया। गुलदार ने कपिल के पैर को जख्मी कर दिया। बाइक पर गुलदार के पंजों के निशान और कपिल के पैरों पर दांतों के निशान लगे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। वन विभाग की टीम ने कपिल को एंटी रैबीज की वैक्सीन लगवाई। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को बताया कि आए दिन तिसोतरा से गौसपुर जाने वाले मार्ग पर गुलदार देखा जा रहा है। उधर, राजगढ़ वन रेंज के डिप्टी रेंजर राम मुसाफिर यादव का कहना है कि टीम गांव भेजी गई थी। जल्द ही गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed