फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard attacked and injured a farmer

Bijnor News: गुलदार ने किसान पर हमला कर किया घायल

Wed, 07 May 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 07 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked and injured a farmer
नहटौर में गुलदार के हमले में घायल खुर्शीद। संवाद - फोटो : यूपी टीम के लिए चयनित खिलाड़ी हिमांशु,अनुराग व पंकज सैनी।
नहटौर। चारा लेने खेत पर गए फुलसंदा के किसान खुर्शीद अहमद पर गुलदार ने हमला कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

फुलसंदा निवासी खुर्शीद अहमद (50) पुत्र अब्दुल शकूर मंगलवार को पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गए थे। तभी बाजरे के खेत से निकलकर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुलदार को भगाया। हमले में घायल खुर्शीद को सीएचसी में भर्ती कराया गया। किसानों ने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों से घटना के विषय में जानकारी ली। वहीं, गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया। रेंजर गोविंद राम गंगवार ने बताया कि किसान को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

गुलदार के नहीं पकड़े जाने पर ग्रामीणों में भय
रेहड़। तीन दिन पहले गांव नारायणवाला में गुलदार ने तीन लोगों पर हमला किया था। गुलदार के पकड़ में नहीं आने से ग्रामीणों में भय है। अमानगढ़ रेंजर अंकिता किशोर ने बताया कि वन विभाग पूरी तरह सतर्क है। पिंजरे में बकरी बांधी जा रही है। साथ ही वन कर्मी घटना स्थल के आसपास गश्त कर रहे हैं। ग्रामीणों को भी सचेत रहने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed