फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard again took life in Bijnor, killed farmer in Haldaur, angry people blocked the road

दहशत: बिजनाैर में गुलदार ने फिर ली जान, हल्दाैर में किसान को बनाया निवाला, गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम

Fri, 23 Aug 2024 11:40 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 23 Aug 2024 11:40 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में गुलदार नरभक्षी हो चला है। शुक्रवार को गुलदार ने एक और व्यक्ति को निवाला बना डाला। किसान की माैत से ग्रामीणों में रोष फैल गया। लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Leopard again took life in Bijnor, killed farmer in Haldaur, angry people blocked the road
गुलदार ने ली किसान की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में गुलदार ने शुक्रवार को फिर से एक किसान को माैत के घाट उतार दिया। यहां हल्दौर थानाक्षेत्रों में गांव जलालपुर भूड़ निवासी करीब 45 वर्षीय किसान युवक पीयूष कुमार उर्फ पिंकी को गुलदार ने निवाला बना दिया। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों को उसका शव नलकूप के पास झाड़ियों में मिला। मौके पर पहुंचे पर परिजनों व विभिन्न संगठनों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मारने को लेकर हाईवे स्टेट मार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

 

गांव जलालपुर भूड़ निवासी पीयूष कुमार उर्फ पिंकी (45 ) पुत्र कुलवीर सिंह गुरुवार की शाम परिजनों से जंगल कहकर गया था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजनों के तलाशने पर उसका कोई पता नहीं चला।

शुक्रवार की सुबह उसका पड़ोसी भाई संजीव कुमार व कुछ ग्रामीण को गुजरते हुए युवक की चप्पल पड़ी दिखाई दी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों व अन्य ग्रामीणों को तलाशते हुए उसका शव नलकूप के समीप स्थित एक झाड़ी में पड़ा मिला।

सूचना पाकर मौके पर विभिन्न किसान संगठनों ने पहुंचे सीओ सिटी संग्राम सिंह, वन रेंजर रेंजर महेश गौतम गुलदार को नरभक्षी कर मारने को लेकर मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे स्टेट मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed