{"_id":"5f5d13d38ebc3e9857763666","slug":"lekhpal-suspended-dhampur-news-mrt501043779","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल को किया निलंबित
विज्ञापन
लेखपाल को किया निलंबित
धामपुर। तहसील में किसान के साथ मारपीट करने के आरोप में लेखपाल को डीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच एसडीएम ने तहसील को सौंपकर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उधर, भाजपाइयों का प्रतिनिधिमंडल एसपी देहात से मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
नहटौर थाने के गांव पहाड़पुर चतर निवासी किसान टीकम सिंह और लेखपाल रणवीर सिंह नागर के बीच मारपीट का मामला तूल पकड़ लिया है। डीएम ने शुक्रवार देर रात ही तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित कर दिया है। शनिवार को भाजपाइयों का प्रतिनिधिमंडल महेंद्र धनौरिया के नेतृत्व में एसपी देहात संजय कुमार से मिलकर आरोपी लेखपाल को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को किसान टीकम सिंह अपने पुत्र गौरव चौहान के प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना के आवेदन पर पात्रता रिपोर्ट लगवाने को लेखपाल रणवीर सिंह नागर के पास तहसील में आया था। आरोप है कि लेखपाल ने उसकी आवेदन पर रिपोर्ट नहीं लगाई और 500 रुपये देने की मांग की। मना करने पर दोनों के बीच में मारपीट हो गई। किसान ने लेखपाल और कई अज्ञात लेखपालों के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई है। चूंकि किसान के पर भटियाना मंडल में भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष का दायित्व भी है। इस वजह से यह मामला और ज्यादा तूल पकड़ लिया। शुक्रवार रात में नहटौर विधायक ओमकुमार कार्यकर्ताओं के साथ बिजनौर में जाकर डीएम से मिले थे। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी लेखपाल को देर रात में ही निलंबित कर दिया था। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने लेखपाल के निलंबन होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
किसानों से अभद्रता करने वाले दरोगाओं पर गिरेगी गाज: एसपी देहात
शनिवार को भाजपा नेता महेंद्र धनौरिया के नेतृत्व में कई भाजपाई किसान टीकम सिंह को लेकर एसपी देहात संजय कुमार से मिले। भाजपाई ने कहा कि किसान मारपीट के बाद थाने पहुंचा तो वहां पर मौजूद पुलिस कर्मी उनके साथ अभद्रता की। एसपी देहात ने जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
--
एक पक्षीय कार्रवाई हुई तो आंदोलन: ताराचंद अध्यक्ष लेखपाल संघ धामपुर
लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ताराचंद सिंह ने कहा कि लेखपाल की कोई गलती नहीं है। गलती किसान की है। किसान ने ही लेखपाल के साथ गालीगलौज कर मारपीट की है। लेखपाल ने तो आरोपी किसान से अपना बचाव किया है। यदि लेखपाल के खिलाफ गलत तरीके से एक पक्षीय कार्रवाई हुई तो समर्थन में लेखपाल संघ की ओर से आंदोलन होगा।
--
मारपीट की घटना निंदनीय है: गजेंद्र सिंह टिकैत
फोटो चार
धामपुर। स्योहारा ब्लाक के भाकियू अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने तहसील में मारपीट की घटना की निंदा की। उन्होंने आरोपी लेखपाल की गिरफ्तारी और सेवा से बर्खास्त करने की मांग उठाई। उन्होंने हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की भी निंदा की। धामपुर के ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत राणा ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपी लेखपाल की गिरफ्तारी एवं बर्खास्तगी की मांग की है।