फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leave water in the river, put a leaf, no trace will be left anywhere.

Bijnor News: नदी में छोड़ा पानी, डाल दी पत्ती, कहीं रह न जाए निशां बाकी

Sun, 03 Dec 2023 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Leave water in the river, put a leaf, no trace will be left anywhere.
-मालन नदी पर मचे बवाल के बाद केमिकल युक्त पानी को हटाने का खेल
विज्ञापन

-नसीरी माइनर में दो दिन पहले टैंकर से डाला गया था केमिकल युक्त पानी
-छोईया नदी में भी प्रदूषण धोने के लिए किसी स्रोत से चला दिया स्वच्छ पानी


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नदी, नहरों में केमिकल युक्त पानी डालकर पहले तो प्रदूषण फैलाया जा रहा है। फिर प्रदूषण के निशान मिटाने को नए-नए जतन किए जा रहे हैं। जी हां, छोईया में प्रदूषण साफ करने के लिए किसी स्रोत से स्वच्छ पानी चला दिया। उधर, नसीरी माइनर में गन्ने की पत्ती डालकर केमिकल युक्त पानी को छिपाया जा रहा है। इतना सब होने के बाद भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं।

जिले में चल रही कुछ फैक्टरियां पहले तो नदी, नहरों में केमिकल युक्त पानी छोड़कर प्रदूषित कर रही हैं। फिर अपने आप को साफ दिखाने के चक्कर में तिकड़म भिड़ा रहे हैं। मालन नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ने की खबर के बाद छोईया और नसीरी माइनर से प्रदूषण के निशान मिटाने का खेल चल रहा है। छोईया नदी में आए दिन एक फैक्टरी प्रदूषित पानी छोड़ती है।
विज्ञापन

छोईया में प्रदूषित पानी छोड़ने के बाद किसी स्रोत से स्वच्छ पानी छोड़ दिया गया। स्वच्छ पानी से छोईया का केमिकल युक्त पानी बहा दिया। वहीं, अमर उजाला ने शनिवार को नसीरी माइनर में टैंकर से पानी डालने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नसीरी माइनर में छोड़े गए केमिकल युक्त पानी को छिपाने के लिए गन्ने की पत्ती डाल दी। जिसे देख ऐसा लग रहा है कि नहर में केमिकल पानी छोड़ा ही न गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोईया नदी के आसपास के 50 से अधिक गांव ग्रसित
छोईया नदी में एक फैक्टरी केमिकल युक्त पानी छोड़ती है, जो लोगों के लिए अभिशाप बन गई है। आसपास के 50 से अधिक गांवों के लोग केमिकल युक्त पानी का दंश झेल रहे हैं। लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो रही है। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई : ओमप्रकाश
गंगा समग्र के प्रांत कोष प्रमुख ओमप्रकाश का कहना है कि नदियों में उद्योग लगातार केमिकल युक्त पानी छोड़ रहे हैं। जो उद्योग प्रदूषण फैल रहा हैं, उनके खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक मामले की शिकायत करेंगे। केमिकल युक्त पानी छोड़ने में विभागीय अधिकारी खेल कर रहे हैं।


आरओ से इसकी जांच कराई जाएगी

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार से नसीरी माइनर में केमिकल युक्त पानी छोड़ने पर क्या कार्रवाई की है। इसकी जानकारी ली जाएगी। साथ ही अब केमिकल युक्त पानी छुपाने के लिए माइनर में पत्ती डाली गई है। आरओ से इसकी जांच कराई जाएगी। - विजयवर्धन तोमर, एसडीएम सदर, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed