फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Learned the lesson of love while teaching children.

Bijnor News: बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते सीख लिया मोहब्बत ककहरा

Sat, 18 Nov 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Learned the lesson of love while teaching children.
डकैती और गैंगरेप की झूठी कहानी गढ़ने का मामला
विज्ञापन

- एक निजी स्कूल में नौकरी के वक्त कारोबारी की पत्नी अलका और पुष्पेंद्र चौधरी में दोस्ती चढ़ी थी परवान
- खुद को फंसता देख पहले पहचानने से किया इनकार, फिर बोली सब इसके लिए ही किया

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। ग्राम रायपुर सादात के थोक कारोबारी के घर में डकैती, पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म और सिगरेट से दाग देने की पूरी कहानी पुलिस की पड़ताल में फर्जी साबित हो चुकी है। इस मामले में कारोबारी की पत्नी अलका और उसके प्रेमी पुष्पेंद्र चौधरी को जेल भेज दिया गया। इन दोनों ने करीब 12 साल पहले एक स्कूल में नौकरी के दौरान बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते मोहब्बत का ककहरा सीख लिया था।
ग्राम रायपुर सादात में एक थोक कारोबारी की पत्नी द्वारा षड्यंत्र कर घर में डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की जो कहानी बनाई गई थी, उसने पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया था। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे की भीतर ही घटना का पर्दाफाश कर षड्यंत्रकारी महिला के खतरनाक मंसूबों को बेनकाब कर दिया। महिला अलका और उसके प्रेमी पुष्पेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन



पुलिस पूछताछ में पुष्पेंद्र चौधरी ने स्वीकार किया कि अलका से उसकी करीब 12 साल पुरानी दोस्ती थी। गांव छितावर के एक स्कूल में शिक्षण कार्य के दौरान हुई थी। इसके बाद अलका की शादी रायपुर सादात में कारोबारी से हो गई लेकिन मोहब्बत ने पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पेंद्र ने यह भी स्वीकार किया कि वह अब तक अलग-अलग समय में महिला के घर आकर 8 से 10 बार उससे मिल चुका हैं। यह भी स्वीकार किया कि बीच में कभी-कभी कुछ दिन के लिए दोस्ती टूट गई थी, लेकिन फिर बाद में मान मनव्वल हो गई।
पति से बचने के लिए खूब रचे षडयंत्र
पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आई हैं कि अलका ने प्रेमी पुष्पेंद्र से अपने संबंध को पति की निगाहों से बचने के लिए खूब षड्यंत्र रचे। जब कभी कारोबारी पति को उस पर शक होता था तो वह अपने मायके से पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर दबाव बनवा देती थी। लोक लाज के डर और ससुराल वालों की निगाहों में अच्छा बनने के चलते कारोबारी हमेशा दबाव में रहकर चुप हो जाता था। घटना के खुलासे से चंद समय पहले पुलिस ने थाने में जब कारोबारी को उसकी पत्नी की सारी हकीकत बताई तो वह हक्का-बक्का रह गया।

सास ने बना ली थी दूरी
पुलिस के मुताबिक कारोबारी की पत्नी ने प्रेमी से मिलते जुलते रहने और फोन पर लगातार बात करने के लिए सास से शुरू में ही दूरी बना ली थी। वह मकान के ऊपरी हिस्से में पति और बच्चों के साथ रहती थी, जबकि सास नीचे अकेले ही रहा करती थी।



खुलासे के बाद भी कारोबारी की पत्नी ने किया नाटक
सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि कारोबारी की पत्नी ने मामले का खुलासा हो जाने के बाद भी नाटक करना बंद नहीं किया। पुलिस के गिरफ्तार करने तक उसने बेहोशी में होने का ड्रामा किया। शुरुआती बयान में महिला ने प्रेमी को ही पहचानने से इनकार कर दिया था। बाद में जब महिला को खुद के गिरफ्तार होने का भी अहसास हुआ तो बोलने लगी कि मैंने सब इसके लिए ही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed