फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leakage of water tank in Dhampur Hussainpur not fixed

तीन दिन के बाद भी धामपुर हुसैनपुर की पानी की टंकी के लिकेज नहीं हुए ठीक, ग्रामीणों में असंतोष

Wed, 24 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leakage of water tank in Dhampur Hussainpur not fixed
नहीं ठीक हुए धामपुर हुसैनपुर में पानी की टंकी के लीकेज
विज्ञापन

धामपुर। डीएम उमेश मिश्रा के निरीक्षण के तीन दिन के बाद भी धामपुर हुसैनपुर गांव में पानी की टंकी के लीकेजों को ठीक कर ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा को सुचारु नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों में इसे लेकर रोष है। ग्रामीणों ने विकास विभाग के अधिकारियों ने पानी की व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है।
गांव धामपुर हुसैनपुर में जिलाधिकारी के निरीक्षण कर दिए गए निर्देशों के बावजूद न तो पानी की पाइपलाइन में हो रहे लीकेज ठीक किए जा सके हैं और न ही अधिकारियों पर ही कोई कार्रवाई की गई है। अलबत्ता जल निगम और विकास विभाग के अधिकारी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जिसके चलते पाइप लाइन की मरम्मत जल्द होने की बजाय मामला फंस गया है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले डीएम उमेश मिश्रा ने गांव का दौरा किया तो विकास विभाग और जल निगम के अधिकारियों की पोल खुल गई। डीएम ने दोनों विभागों के अधिकारियों की जमकर क्लास ली थी। जल निगम के एक्सईएन भरत सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि, ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए थे। बताया गया कि गांव में जो पानी की टंकी बनी है कि उसकी पाइप लाइन में 27 लीकेज हैं। पानी के बहने से सड़कें भी तालाब में तब्दील हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि जल निगम की ओर से यह पानी की टंकी एक साल पहले पंचायत को हैंड ओवर की गई है। एक्सईएन का कहना है कि जब पंचायत को पानी की टंकी हस्तांतरित की गई तो सब कुछ ठीक ठाक था। हस्तांतरण के बाद टंकी की सभी प्रकार के रखरखाव करने की जिम्मेदारी पंचायत की है। गांव के महावीर सिंह, जगदीश कुमार, नरेंद्र कुमार आदि ने डीएम से पानी की व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। उधर बीडीओ अखिलेश कुमार का कहना है कि उनके द्वारा प्रधान और सचिव को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed