फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leaf filled in pollution control board office

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में भरी पत्ती

Mon, 09 Dec 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Leaf filled in pollution control board office
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में भरी पत्ती
विज्ञापन

बिजनौर। पत्ती जलाने के नाम पर किसानों के शोषण का आरोप लगाते हुए भाकियू ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय में गन्ने की पत्ती भर दी। किसान छोईया नदी का पानी भी साथ लेकर आए थे। उन्होंने एलान किया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय को पत्ती का गोदाम बना दिया गया है। किसान अपने खेत से पत्ती लाकर यहां भर दें। किसानों ने फैक्टरियों आदि के प्रदूषण से जिले के मुक्त होने के बाद ही आंदोलन खत्म करने की चेतावनी दी।
सोमवार को किसान ट्रैक्टर ट्राली से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पहुंचे और सभी कमरों में पत्ती भर दी। क्षेत्रीय अधिकारी जेपी मौर्य की मेज पर भी पत्ती रख दी। वे उस समय कार्यालय में नहीं थे। इसके बाद किसान कार्यालय में धरना देकर बैठ गए। कुछ देर बाद छोईया नदी का पानी भी बोतल में भरकर ले आए। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि किसान ही देश की जनता को आक्सीजन दे रहा है। एसी वालों के घरों में एक भी पेड़ नहीं मिलता है। फैक्टरी वालों ने सड़क किनारे गंदा पानी डालकर पेड़ों तक को सूखा दिया है, किसानों की जमीन बंजर कर दी। कहा कि छोईया और मालन नदी मर रही हैं। लेकिन प्रशासन को यह सब नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने मिल मालिकों के सामने सरेंडर कर रखा है। प्रदूषण से छोईया नदी का बुरा हाल है। किसानों ने कहा कि प्रदूषण फैला रही फैक्टरियों पर कार्रवाई, डिस्टलरी द्वारा गंदा पानी बहाने पर रोक व छोईया नदी समेत जिले की सभी नदियों के प्रदूषण मुक्त होने के बाद ही किसानों का आंदोलन खत्म होगा। ऐसा न होने तक आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान अतुल कुमार, दीपक तोमर, विजय सिंह, संदीप त्यागी, विकास कुमार, गुलशन सिंह, शोभाराम, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed