फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lawyers' strike will not happen on second and fourth Wednesday

दूसरे और चौथे बुधवार को नहीं होगी वकीलों की हड़ताल

Wed, 23 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike will not happen on second and fourth Wednesday
दूसरे और चौथे बुधवार को नहीं होगी वकीलों की हड़ताल
विज्ञापन

बिजनौर। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति मेरठ ने प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे बुधवार को हाईकोर्ट बेंच के समर्थन में होने वाली हड़ताल को वापस ले लिया है।

हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन गजेंद्र पाल सिंह ने जिला बार एसोसिएशन बिजनौर को भेजे पत्र में कहा है कि 28 सितंबर 2021 को सर्वसम्मति से केंद्रीय संघर्ष समिति मेरठ की बैठक में निर्णय लिया गया था। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों व तहसीलों में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे बुधवार को हाईकोर्ट बेंच के समर्थन में अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। चेयरमैन गजेंद्र पाल सिंह के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेेश विभिन्न जनपदों के हर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव से फोन पर वार्ता की गई। उसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे बुधवार की हड़ताल को कोई औचत्य नहीं है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित पवार, महासचिव रामेंद्र सिंह के अनुसार संघर्ष समिति के फैसले के अनुरूप द्वितीय व चतुर्थ बुधवार को होने वाली हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed