{"_id":"6526db30ba5fb452f502d896","slug":"lawyers-protest-for-high-court-bench-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-12427-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हाईकोर्ट बेंच के लिए वकीलों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हाईकोर्ट बेंच के लिए वकीलों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जजी के मुख्य मार्ग पर प्रर्दशन करते अधिवक्ता।
-जजी चौक पर मानक श्रृंखला बनाकर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति मेरठ के आह्वान पर बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के तत्वाधान में वकीलों ने धरना प्रदर्शन किया। जजी स्थित न्याय चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगाया। प्रदर्शन को बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य बलवंत सिंह ने भी समर्थन दिया। वकीलों के न्याय न्यायिक कार्य नहीं करने एवं वादकारियों को जजी परिसर में प्रवेश नहीं करने देने से न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा।
बुधवार को जजी के मंडावर गेट पर वकीलों ने धरना दिया। दोपहर 12 बजे बजे वकील जजी स्थित न्याय चौक पर पहुंच गए और मानव श्रृंखला बनाकर रास्ता जाम कर दिया। जिला बार अध्यक्ष एसके बबली की अध्यक्षता एवं महासचिव संजय कुमार चौधरी के संचालन में धरना स्थल पर हुई सभा में वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग पूरी नहीं होने पर रोष जताया।
वकीलों ने सरकार से पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना शीघ्र करने की मांग की। वकीलों ने कहा कि जब तक बेंच की स्थापना नहीं हो जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलिस्ताब गुल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष निपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष लोकेंद्र चौहान, विपुल कुमार, पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश चौहान, निरंकार सिंह, राकेश कुमार सिंह, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।