फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lawyers did not do judicial work

वकीलों ने नहीं किया न्यायिक कार्य

Tue, 05 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lawyers did not do judicial work
वकीलों ने नहीं किया न्यायिक कार्य
विज्ञापन

धामपुर। बार ऐसोसिएशन की सोमवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में सभा हुई। जिसमें वकीलों ने दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट में पुलिस की ओर से वकीलों पर हुए लाठी चार्ज और गोलीबारी की घटना की निंदा की। न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए उन्होंने प्रदर्शन किया।

आरोप लगाया कि पुलिस निरंकुश हो गई है। मनमानी के चलते वकीलों को निशाना बनाया जा रहा है। दिल्ली में वकीलों की कोई खता नहीं थी। फिर भी दिल्ली पुलिस की ओर से तीस हजारी कोर्ट में वहां के वकीलों के साथ जुल्म किया गया। उनके ऊपर लाठीचार्ज करते हुए गोली चलाई। जिसमें कई वकील जख्मी हुए है। उनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वकीलों की पुलिस लाठीचार्ज की घटना में घायल हुए वकीलों का स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की। घटना के विरोध में सोमवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। इस मौके पर गजेंद्र सिंह, उमाशंकर शर्मा, विजेंद्र कुमार, शहजादा परवेज, रक्षपाल सिंह, नितिन त्यागी, अल्ताफ उमर, आबिद , संदेश कुमार, राजीव कुमार, शादान सईद, फुरकान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed