{"_id":"6aeb8544c5341f8c67047cd7","slug":"lawyers-created-a-ruckus-over-the-dms-behavior-the-glass-of-the-gate-broke-in-the-scuffle-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-194798-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डीएम के व्यवहार पर वकीलों का हंगामा, खींचतान में गेट का शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डीएम के व्यवहार पर वकीलों का हंगामा, खींचतान में गेट का शीशा टूटा
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय में घुस रहे अधिवक्ताओं को रोकती पुलिस। संवाद
बिजनौर। बुधवार को कलक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने डीएम पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। डीएम दफ्तर में घुस रहे वकीलों पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और वकीलों के बीच खींचतान में डीएम कार्यालय के गेट का शीशा टूट गया। गुस्साए अधिवक्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। हालात बिगड़ने पर एसपी केके विश्नोई को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। ढाई घंटे तक हंगामे के बाद डीएम के खेद जताने के बाद वकीलों का गुस्सा शांत हुआ।
सुबह करीब 11.30 बजे अधिवक्ता रावेंद्र चौधरी एक फरियादी के साथ डीएम से मिलने पहुंचे। अधिवक्ता का आरोप है कि डीएम ने उनसे पूछा कि आप फरियादी के क्या लगते हो। उन्होंने खुद को अधिवक्ता बताया तो वह भड़क गए। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और बोले, आप यहां कैसे आए। डीएम ने वहां मौजूद कर्मचारियों से उनकी वीडियो बनवाई। इसके बाद रावेंद्र ने डीएम कार्यालय से बाहर आकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही जिला बार अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह भी वहां पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। एक घंटे तक वकील डीएम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठकर हंगामा करते रहे। दोपहर एक बजे तक करीब 150 से अधिक अधिवक्ता वहां पहुंच गए। इसके बाद आक्रोशित वकील डीएम कार्यालय के अंदर घुसने लगे।
वकीलों को रोकने के लिए गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से जमकर खींचतान हुई। इस दौरान डीएम दफ्तर के गेट का शीशा भी टूट गया। अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय के गेट का रास्ता रोक दिया। धरने पर बैठे अधिवक्ता दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार डीएम से माफी की मांग पर अड़े थे। आक्रोश बढ़ने पर एसपी ने अधिवक्ताओं से वार्ता की। चार दौर की वार्ता के बाद दोपहर करीब पौने दो बजे एसपी केके विश्नोई और डीएम उमेश प्रताप सिंह अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। वहां पहले अधिवक्ता रावेंद्र सिंह ने अपने साथ ही हुई घटना के बारे में बताया। डीएम उमेश प्रताप का कहना था कि अधिवक्ताओं को नहीं रोका गया। उन्होंने फरियादी से पूछा था, जो फाइल थी, उसमें संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया और उसका काम भी हुआ। उन्होंने कोई गलत व्यवहार नहीं किया। यदि उन्हें ऐसा लगता है तो वह इसके लिए खेद जताते हैं।
विज्ञापन
एसडीएम से लेकर एडीएम तक से भिड़े अधिवक्ता
जब हंगामा शुरू हुआ तो शुरुआत में एएसपी सिटी वहां पहुंचे। इनके अलावा एडीएम एफआर देवेंद्रपाल सिंह, एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा भी वहां पहुंच गईं। अधिवक्ताओं को सभी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन अधिवक्ता नहीं माने।
दो घंटे कार्यालय का कामकाज रहा ठप
साढ़े 11 बजे अधिवक्ताओं ने वहां धरना शुरू कर दिया। हंगामा और नारेबाजी की आवाज सुनकर कलक्ट्रेट के कर्मचारी, फरियादी भी वहां पहुंच गए। जब अधिवक्ताओं ने कार्यालय गेट घेरा तो कोई भी अंदर नहीं जा पाया। वहीं अधिवक्ता हंगामे के दौरान खिड़कियों तक पर खड़े होकर नजारा देख रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी वीडियो
कलक्ट्रेट में हंगामे की सूचना पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। सोशल मीडिया पर भी खूब वीडियो वायरल हो रही थी। दिनभर सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो चलती रही और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं इस पर देते रहे।
दूसरे दरवाजे से मीटिंग में पहुंचे डीएम
अधिवक्ता शुरुआत में कार्यालय के बाहर खुले में धरने पर बैठे थे। जब युवा अधिवक्ताओं की भीड़ वहां पहुंची तो आक्रोश बढ़ने लगा। सभी ने एक साथ उस कमरे की ओर कूच कर दिया, जहां डीएम बैठे थे। वकीलों के आक्रोश को देख डीएम कार्यालय के अंदर बने दूसरे गेट से विदुर सभागार में चल रही एक मीटिंग में पहुंच गए।
गेट में घुसने से रोकने में पुलिस के साथ जुटे रहे अधिकारी
अधिवक्ता एक ओर गेट खोलकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। वहीं, कार्यालय के बाहर पुलिसकर्मी उन्हें रोकने में लगे थे। अंदर खड़े अधिकारी भी गेट को पकड़े हुए खड़े नजर आए। वहीं सभी के चेहरे पर इस मामले की गंभीरता साफ नजर आ रही थी।