फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   law order news

Bijnor News: लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों को बाढ़ चौकियों पर रहना होगा मौजूद

Mon, 07 Jul 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
law order news
धामपुर। तहसीलदार ने लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। कहा कि बाढ़ क्षेत्र में नदियों के जल स्तर पर निगरानी रखें। जहां पर बाढ़ चौकियां और आश्रय स्थल बनाए गए हैं, वहां पर मौजूद रहें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

तहसीलदार धनराज कुमार ने रविवार को बताया कि धामपुर तहसील क्षेत्र में लगभग 11 नदियां ऐसी हैं, जिनसे खादर क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने से 99 गांवों को बाढ़ का खतरा बना रहता है। राजस्व विभाग की ओर से इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। आश्रय स्थल और बाढ़ चौकियों को स्थापित कर राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों की ड्यूटी लगा दी गई है। नदियों के जल स्तर बढ़ने से यदि किसानों की फसलों या आम आदमियों का नुकसान होता है, तो इसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दें। जिससे जांच कर तत्काल प्रभावित लोगों की सहायता की जा सके। सभी बाढ़ चौकियाें और आश्रय स्थलों पर जनता की सुविधाओं के लिए आवश्यक चीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed