फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lavi Choudhary welcomed with flowers in Bijnor district

UP: लवी चौधरी ने किया था ऐसा कमाल, अब जिले में कदम रखते ही हुई फूलों की बरसात, रोड शो में जुटी युवाओं की भीड़

Mon, 29 Aug 2022 08:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Aug 2022 08:25 PM IST
सार

भारतीय टीम में शानदार प्रदर्शन करने वाले लवी चौधरी का जिले में भव्य स्वागत हुआ। जैसे ही उन्होंने जिले की धरती पर कदम रखा तो फूलों की बरसात हो गई।

विज्ञापन
Lavi Choudhary welcomed with flowers in Bijnor district
लवी चौधरी का जिले में स्वागत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जूनियर एशियाई वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कास्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य लवी चौधरी के बिजनौर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नेहरू स्टेडियम में अधिकारियों व खिलाड़ियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बाद में युवाओं की भीड़ के साथ शहर में रोड-शो हुआ। जहां खेल प्रेमियों ने लवी चौधरी के ऊपर फूलों की बरसात की। बाद में लवी चौधरी का रोड-शो पैतृक गांव रहमापुर पहुंचा, तो वहां भी गांव व आसपास और परिचितों की भीड़ ने उन्हें हाथों में उठा लिया। खुशी में ढोल बजाए गए और मिठाई वितरण की गई। 

विज्ञापन


लवी चौधरी हरियाणा से सोमवार शाम बिजनौर पहुंचे। पहले समर्थकों, खिलाड़ियों ने गंगा बैराज पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। उसके बाद स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में डीएम, एसपी, एएसपी, कोच, वॉलीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अन्य अधिकारी और स्टेडियम स्टाफ ने उनका भव्य स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि लवी चौधरी ने देश को पदक दिलाकर न सिर्फ जनपद, प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया है। लवी से प्रेरणा लेकर खिलाड़ियों को सही दिशा में मेहनत करनी चाहिए। 
विज्ञापन


लवी ने बढ़ाया देश और जिले का गौरव: डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि लवी चौधरी ने देश और जिले का गौरव बढ़ाया है। लवी से प्रेरणा लेकर खिलाड़ियों को सही दिशा में मेहनत करनी चाहिए। कहा कि बिजनौर उस भरत की धरती है, जिसने बचपन में ही शेर के दांत गिन दिए थे। हम सब भरत की संतान है। जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है, केवल सही दिशा में मेहनत की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जोश में होश खो बैठे दूल्हा-दुल्हन, भरे मंडप में कर डाली ऐसी हरकत, अब ढूंढ रही पुलिस

इसके बाद उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को स्टेडियम में सुविधाओं के लिए प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। कहा कि स्टेडियम में जिन सुविधाओं की जरूरत है, उन्हें दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। ताकि यहां खेल की तैयारी कर रहे प्रतिभावान खिलाड़ी देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें। 

जिले और देश के लिए खुशी का मौका: एसपी
एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि लवी चौधरी ने देश को पदक दिलाकर पूरे जिले और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों से इसे प्रेरणा लेकर तैयारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी पंसद का खेल चयन करना चाहिए। ताकि वह उसे मन से खेल और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करे।

यह भी पढ़ें: ग्रामीणों में खौफ: छह दिन से गांव में पसरा सन्नाटा, हाथ नहीं आया इनामी कुख्यात, देखें दहशत की तस्वीरें

ये रहे उपस्थित
एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एसडीएम रितु चौधरी, क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह यादव, वॉलीबॉल संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनुज त्यागी, कोच अजित तोमर,  प्रबंध निदेशक पवन कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, निपेंद्र देशवाल, दिनेश शर्मा, मुकेश्वर सिंह, गजेंद्र सिंह राणा, बीएसए जयकरन यादव, ओमेंद्र त्यागी, प्रबंध निर्देशक सिटी हॉस्पिटल आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed