फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Last farewell to democracy fighter with guard of honor

लोकतंत्र सेनानी को गार्ड ऑफ ऑनर से दी अंतिम विदाई

Fri, 10 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Last farewell to democracy fighter with guard of honor
नांगलसोती के सराय आलम में लोकतंत्र सेनानी ब्रजवीर सिंह को नमन करते ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
लोकतंत्र सेनानी को गार्ड ऑफ ऑनर से दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। लोकतंत्र सेनानी और वरिष्ठ माकपा नेता ब्रजवीर सिंह को पुलिस प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। माकपा नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर लाल झंडा डालकर नमन किया।
बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे लोकतंत्र सेनानी और कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के वरिष्ठ नेता गांव सराय आलम निवासी ब्रजवीर सिंह (85) का निधन हो गया। वह छह माह से बीमार चल रहे थे। लंबी बीमारी चलते उन्होंने अपने घर में ही अंतिम सांस ली। शुक्रवार सुबह उनके घर अंतिम दर्शन करने वालों की कतार लग गई। उनकी अंतिम विदाई पर एसडीएम मनोज कुमार, सीओ गजेंद्र पाल सिंह की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। माकपा नेता रामपाल सिंह, बिजेंद्र सिन्हा, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिन्हा, विजय शर्मा आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का लाल झंडा डालकर अंतिम विदाई दी। नांगल गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। नके पुत्र अचलवीर सिंह और पवनवीर सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

इस दौरान सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रामऔतार सिंह, कुंवर बलजीत सिंह, भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर चौधरी, नरदेव सिंह, अवनीश, दिनेश, वीरेंद्र शर्मा, सुधीर भुईयार, राघव प्रताप, ऋषिपाल, मुकेश शर्मा, पीतम सैनी, प्रमोद, नांगल थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, एसआई देवानंद सहित अनेक माकपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष भरा रहा था जीवन
लोकतंत्र सेनानी ब्रजवीर सिंह का जीवन संघर्षों से भरा रहा था। वे 1970 में माकपा के सदस्य बने। देश में आपातकाल के दौरान भी वे सरकार के जनविरोधी निर्णयों का विरोध करते हुए जेल गए थे। उस दौरान ब्रजवीर सिंह आठ माह तक जेल में भी रहे थे। जेल में रहने के दौरान उनका परिवार से कोई संपर्क नहीं था। क्षेत्र के लोग ब्रजवीर को बाबू जी के नाम से पुकारते थे। जनता के प्रेम और स्नेह की बदौलत वे एकबार नांगल क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed