{"_id":"56f191c24f1c1b0f02f14d24","slug":"lashed-color-the-color-of-wet-lashed-chunar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग बरसे, भीगे चुनर वाली रंग बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग बरसे, भीगे चुनर वाली रंग बरसे
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
holi in sai mandir
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के श्री शिरडी सांई साधना संस्थान के तत्वावधान में शंभा बाजार में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांई बाबा की महाआरती की गई।
होली मिलन कार्यक्रम में भक्तों ने साई बाबा के साथ गुलाब, गेंदा, चमेल और अबीर गुलाल से होली खेली। कार्यक्रम में होली के गीत रंग बरसे तेरे भवन में, श्याम संग खेले होली, रंग बरसे भीगे चुनर वाली आदि गीतों पर भक्त खूब झूमे।
उत्सव में पंडित पूरणचंद्र शास्त्री, पंडित दीपक चंद्र, पंडित चेतन, राजेंद्र गौतम, अशोक अग्रवाल, कुसुमलता, आलोक शर्मा, शशिप्रभा, लता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मातृमंडल सेवा भारती के तत्वावधान में नगर पालिका चौक स्थित पंचायती मंदिर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मिलकर राधा-कृष्ण और होली के गीत गाए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा भारती की जिलाध्यक्ष डॉ. रचना पाल, उपाध्यक्ष पूनम गोयल, कोषाध्यक्ष पूनम शर्मा, नगर मंत्री बरखा, सकुंज बाला, मीनाक्षी आदि उपस्थित रही।
भाजपाइयों द्वारा टाऊन हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और ढोल की थाप पर डांस किया। उन्होंने एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग मोनू ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव, पूर्व चेयरमैन डॉ. नवनीत गर्ग, डॉ. बीरबल सिंह, कृष्ण बलदेव सिंह, दीक्षांत अग्रवाल चीनू, दुष्यंत सिंह आदि रहे।
अखिल भारत वर्षीय जिला ब्राह्मण महासभा महिला मोर्चा के तत्वावधान में नई बस्ती स्थित शिव मंदिर में होली मिलन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने राधा-कृष्ण के साथ होली खेलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद फूलो व रंगों के साथ होली खेली और गीत गाकर समा बांध दिया।
कार्यक्रम मेें जिलाध्यक्ष सविता शर्मा, इंदू शर्मा, कमलेश शर्मा, ममता शर्मा, पल्लवी शर्मा, ऊषा शर्मा, संतोष शर्मा आदि उपस्थित रही।
विश्व संवाद केंद्र की ओर से आर्य समाज में होली मिलन कार्यक्रम हुआ।
पत्रकारों की दो टोली बनाकर देशभक्ति गीतों की अंत्याक्षरी हुई। होली के गीत गाए। हास्य कवि हुक्का बिजनौरी की श्रृंगार और हास्य रस की कविताओं को सुनकर श्रोतागण लोटपोट हो गए। आर्यसमाज के जिलाध्यक्ष रुद्रपाल सिंह ने होली की शुभकामनाएं दी। पत्रकारों ने पहले फूलों की होली खेली। इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाया।