फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Language teachers of secondary schools will have many days

माध्यमिक विद्यालयों के लैंग्वेज शिक्षकों के दिन बहुरेंगे

Tue, 21 Sep 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Language teachers of secondary schools will have many days
माध्यमिक विद्यालयों के लैंग्वेज शिक्षकों के दिन बहुरेंगे
विज्ञापन

बिजनौर। जल्द ही लैंग्वेज टीचर्स अर्थात भाषा शिक्षकों के दिन बहुरेंगे। शासन की माध्यमिक विद्यालयों में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की तैयारी है। माध्यमिक विद्यालयों में अन्य प्रदेश व विदेशी भाषा भी पढ़ाई जाएंगी। छात्र दो विदेशी भाषा पढ़ सकता है। अब तक एक ही विदेशी भाषा अंग्रेजी विद्यालयों में पढ़ाई जा रही है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार शासन ने त्रि-भाषा का प्रस्तावित का प्रस्ताव बोर्ड से मांगा था। बताया गया कि प्रस्ताव तैयार है। जानकारी के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों में अभी तक दो भाषा की अनिवार्यता है। इनमें एक हिंदी तथा दूसरी अंग्रेजी भाषा है। नई शिक्षा नीति में दो विदेशी भाषा होगी। इस प्रकार कुल तीन भाषा होंगी। इनमें से छात्र को दो भारतीय भाषा लेनी होंगी। छात्र चाहे तो तीनों भारतीय भाषा भी ले सकता है। बताया गया कि इसके लिए शासन की शिक्षा अधिनियम में संशोधन प्रस्तावित है। बोर्ड ने त्रि-भाषा का प्रस्ताव फाइनल कर लिया है। शासन की मंजूरी मिलते ही यह प्रस्ताव शिक्षा सत्र 2022-23 से लागू करने की योजना है।
विज्ञापन

जिले पर होगी दूसरे प्रदेशों की भाषा की पढ़ाई
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के एक राजकीय इंटर कालेज में दूसरे प्रदेशों की आधुनिक भारतीय भाषा पढ़ाई जाएंगी। साथ ही विदेशी भाषाओं को पढ़ाने की सुविधा भी होगी। पढ़ाने के लिए पार्ट टाइम शिक्षक की व्यवस्था रहेगी। ऑनलाइन माड्यूल की सुविधा होगी। शासन की संस्कृत भाषा को भी बढ़ावा देने पर जोर है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार अभी तक शासन से इस बारे में कोई निर्देश नहीं है। निर्देश के अनुसार अमल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषा शिक्षकों के बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
माध्यमिक विद्यालयों में नई शिक्षा नीति के तहत त्रि-भाषा फार्मूला लागू होने पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू आदि के शिक्षकों के नौकरी के ज्यादा अवसर मिलेंगे। बताया कि छात्रों के दूसरे प्रदेशों की भाषा पढ़ने से एक राज्य से दूसरे राज्य में पढ़ाई या नौकरी करने वाले युवकों को एक-दूसरे के नजदीक आने तथा उस राज्य की कला, संस्कृति आदि से जल्द परिचित होने समेत परस्पर संवाद में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed