फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Land was sold by making a fake will

फर्जी वसीयत बना कर बेच दी जमीन

Mon, 21 Nov 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Land was sold by making a fake will
फर्जी वसीयत बना कर बेच दी जमीन
विज्ञापन

स्योहारा। सहसपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी रहमतुल्ला पुत्र जहूर हसन ने तहरीर में बताया कि प्रार्थी के पास कुछ खेती की जमीन है, जिसमें से उसने अपनी मर्जी से शबनम पत्नी मरगूब अहमद निवासी बजरिया को बैनामा कर दिया है। प्रार्थी के चार पुत्र में से तीन की शादी हो गई जबकि तीन पुत्रियां हैं जिनकी शादी हो गई है। प्रार्थी की सब संतानें जिंदा हैं।
प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता का नाम जहूर अहमद है एक व्यक्ति रहमतुल्ला पुत्र करीम बक्श निवासी मोहल्ला सहसपुर जिसकी मृत्यु हो गई है, जिससे एक लड़का शाहिद हुसैन है। शाहिद ने मेरी एक फर्जी वसीयत अब्दुल सलाम पुत्र अल्लादिया, अब्बुल्ला पुत्र करीम बक्श निवासी मोहल्ला शेखान सहसपुर एवं प्रेम शंकर ने धोखाधड़ी जालसाजी कर तैयार की है, जिसमें मेरे कोई औलाद नहीं है, अंकित किया गया है और मेरी मृत्यु 1995 में एक फर्जी मुकदमा बिजनौर में दर्ज कराया है, जबकि में जिंदा हूं। वसीयत को नोटरी वकील द्वारा सत्यापित किया गया है और मेरी मृत्यु हो चुकी दर्शाई गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अब्दुल्ला, प्रेमशंकर तैयार जो वसीयत ने फर्जी बनाई एक संगीन अपराध है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि रहमतुल्ला पुत्र जहूर हसन की तहरीर पर शाहिद, अब्दुल सलाम, अब्दुल्ला व टाइपिस्ट प्रेमशंकर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed