{"_id":"6033fa038ebc3ee913795d52","slug":"lal-singh-s-bail-petition-revoked-bijnor-news-mrt5266986135","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल सिंह की जमानत याचिका निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल सिंह की जमानत याचिका निरस्त
विज्ञापन
लाल सिंह की जमानत याचिका निरस्त
बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयश्री आहुजा ने पंकज की गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी लाल सिंह की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
थाना कोतवाली देहात के गांव कुम्हेड़ा निवासी सौपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बेटा पंकज चार जनवरी 2021 को अपने जीजा हरिओम की बाइक लेकर पड़ोस के गांव गनौरा में अपने दोस्त विशाल के बुलाने पर मिलने गया था। जब वापस आ रहा था तो शांति निकेतन स्कूल के पास गनूरा गांव के लाल सिंह की साइकिल में बाइक का पहिया लग गया। इससे लाल सिंह गिर गया और उसकी साइकिल का पहिया मुड़ गया। लाल सिंह व उसके बेटे ने अपने गांव के शुभाम व कुलदीप के साथ उसके बेटे पंकज को लोहे के सरियों व लाठी डंडे से पीटा। सूचना मिलने पर वह अपने दामाद के साथ मौके पर पहुंचा और पंकज को घायल अवस्था में हीरालाल नर्सिंग होम बिजनौर में भर्ती कराया गया। वहां से पंकज को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश भेजा गया। वहां इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गई। जिला जज ने एक अन्य घटना में बाइक चोरी के आरोपी अनिल व संजीव उर्फ काली की जमानत याचिका भी निरस्त कर दी है।