फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lakshmi was on the market on Dhanteras pleased

धनतेरस पर बाजार पर हुई लक्ष्मी की कृपा

Sat, 29 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 29 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में धनतेरस पर बाजार में धन की जमकर वर्षा हुई। जिले भर में करीब 175 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सराफों की दुकान से लेकर वाहनों की एजेंसियों पर जमकर भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की खरीदारी ने अब तक के सारे व्यापार को पीछे छोड़ दिया। दोपहर तीन बजे ही बुलेट बाइक की एजेंसी की सभी 108 बाइकें बिक गईं। धनतेरस की तैयारी दुकानदारों ने एक दिन पहले से ही शुरू कर दी थी। रात को ही उन्होंने दुकानों का सामान सड़क पर लगा दिया था। सुबह ही बाजार में हुजूम उमड़ पड़ा। बर्तन, मोबाइल, एलईडी, बाइकों, कारों चांदी के सिक्कों व मूर्तियों की बंफर सेल हुई। गिफ्ट सेंटर आदि सभी दुकानों पर खूब भीड़ उमड़ी। बिजनौर में बुलेट की एजेंसी पर दोपहर तीन बजे तक ही 108 बुलेट बाइक बिक गई। इसके अलावा 20 बुलेट के लिए एडवांस बुकिंग भी हो गई। धन तेरस पर बाजार में देर रात तक भीड़ लगी रहती है। जिले भर में 150 से अधिक ट्रैक्टर बिकने का अनुमान लगाया जा रहा है। शिवम एजेंसी पर 20, पाराशर मोटर्स पर 20, एशियन मोटर्स पर दस ट्रैक्टर बिके। महेंद्रा एजेंसी पर भी ट्रैक्टरों की बंफर सेल हुई।
विज्ञापन

खूब बिकीं बाइक और स्कूटी
बाइकों की खूब बिक्री हुई। जिले भर में एक हजार से अधिक बाइक व स्कूटी बिकने का अनुमान है। वंदना ऑटो जोन पर 45 बाइक व स्कूटी बिकीं। बजाज एजेंसी पर भी तीन बजे तक 450 बाइक बिक गई। विमल ऑटो एजेंसी पर 125 बाइक व स्कूटी बिकीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed