फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Laksar and Najibabad administration matched the maps, border dispute will be resolved

Bijnor News: लक्सर और नजीबाबाद प्रशासन ने किया नक्शों का मिलान, हल होगा सीमा विवाद

Fri, 02 Jun 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Laksar and Najibabad administration matched the maps, border dispute will be resolved
नजीबाबाद - दो राज्यों के सीमा विवाद को लेकर बैठक करते प्रशासनिक अ​धिकारी।
-------- हरिद्वार के लिए खास ---------
विज्ञापन

- दो राज्यों का भूमि विवाद सुलझाने के लिए आयोजित हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक
फोटो - 02एनजेडबी06आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/नांगलसोती (बिजनौर)। नजीबाबाद और लक्सर तहसील के बीच दो दशकों से चले आ रहे भूमि सीमांकन विवाद को लेकर दो राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में भूमि संबंधित मामलों की नक्शों से पड़ताल की गई। दोनों राज्यों की तहसीलों से आए प्रशासनिक अधिकारियों ने शीघ्र समस्या का निराकरण होने के सकारात्मक पहलुओं पर सहमति जताई।
नजीबाबाद तहसील के सबलगढ़ क्षेत्र में वन विभाग और राजस्व विभाग की भूमि के साथ उत्तराखंड की लक्सर तहसील की भूमि सीमांकन से संबंधित दो दशक पुराने विवाद को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में एसडीएम विजय वर्धन तोमर, नायब तहसीलदार सार्थक चावला, बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के एसडीओ राजीव कुमार, लक्सर के एसडीएम गोपाल राम बेनवाल एवं राजस्व टीम ने सीमा संबंधी विवाद सुलझाने के लिए राजस्व नक्शों का मिलान किया। करीब दो दशक से भूमि सीमांकन संबंधी जिस भूमि को लेकर विवाद है उसमें वन विभाग की भूमि सहित नजीबाबाद और लक्सर राजस्व विभाग की भूमि शामिल हैं।
विज्ञापन

एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने बताया कि दोनों तहसीलों ने नक्शों के मिलान के बाद जल्द संयुक्त टीम बनाकर सीमांकन के लिए अंतिम कार्रवाई का निर्णय लिया है। एसडीएम ने कहा कि सीमा संबंधी मामलों में दोनों तहसीलों ने काफी हद तक समस्या का हल तलाश लिया है, जल्द ही सीमांकन की कार्रवाई संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed