{"_id":"634eedff95ca2c13fb17890b","slug":"lakhs-stolen-by-breaking-locks-in-medical-colony-bijnor-news-mrt610186080","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलोनी में ताले तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलोनी में ताले तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

बिजनौर। मेडिकल कॉलोनी में ताले तोड़कर चोरों ने एक नर्स के आवास के खंगाल लिया। लाखों रुपये के आभूषण चोर चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
जिला अस्प्ताल में तैनात हेड नर्स पुष्पा निगम अपनी बहन के साथ मेडिकल कॉलोनी में रहती है। मंगलवार की दोपहर ड्यूटी के बाद पुष्पा निगम आवास पर लौटीं तो ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के लॉकर में रखी करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और 40 रुपये नकद गायब मिले। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले की तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग उठाई है। शहर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद