फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lakhs cheated by making managers to work from home

Bijnor News: प्रबंधक बनाकर घर से काम करने दिया लालच देकर लाखों ठगे

Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated by making managers to work from home
बिजनौर। भले ही साइबर अपराध को लेकर जागरुकता बढ़ी है लेकिन ठग भी लगातार तौर तरीका बदल रहे हैं। एक युवक को साइबर अपराधियों ने बाकायदा एक फर्जी कंपनी में प्रबंधक बनाते हुए घर से काम करने का लालच दिया। बाद में खरीदारी की एवज में करीब चार लाख रुपये दो खातों में ट्रांसफर करा लिए। अब पीड़ित साइबर सेल से गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन

यह सिर्फ अकेला मामला नहीं है, साइबर अपराध के एक साल में 214 मामले सामने आए हैं। जिनसे करीब 61 लाख की ठगी की गई। हालांकि साइबर सेल ने 16 लाख रुपये वापस भी कराएं हैं। सिर्फ इतना ही नहीं हनीट्रैप का भी सहारा लिया जा रहा है। हनी ट्रैप में फंसने वाले लोग पुलिस तक शिकायत लेकर भी नहीं पहुंचते हैं।
विज्ञापन

केस नंबर एक
मंडावर के मोहल्ला मिर्दगान के रहने वाले मुकेश कुमार ने एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के संबंध में 24 दिसंबर को कॉल की थी, बैंक से कॉल तो नहीं लौटी लेकिन साइबर ठगों की कॉल जरुर आ गई। जिन्होंने क्रेडिट कार्ड के संबंध में तमाम जानकारी हासिल कर ली और तीन बार में 42 हजार रुपये खाते से उड़ा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर दो
धामपुर के गांव सरकड़ा चकराजमल के रहने वाले अनुज कुमार के पास ऑनलाइन तरीक से नौकरी का ऑफर आया। ऑनलाइन ही उसे एक कंपनी में मैनेजर नियुक्त कर करते हुए ज्वाइनिंग लेटर ईमेल पर भेज दिया। अनुज खुशी खुशी घर से ही कंपनी के लिए काम करने लगा। लेकिन साइबर अपराधियों ने खरीदारी कराने के बहाने दो खातों में करीब चार लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। युवक के पेयपल अकाउंट से यह पैसा ट्रांसफर किया गया। पैसा जाने के बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।

केस नंबर तीन
हल्दौर की एक युवती से साइबर अपराधी ने जीजा बनकर ठगी कर ली। युवती ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि उसके पास एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को बताया कि वह उसका जीजा बोल रहा है। युवती ने भी जीजा समझते हुए 2800 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed