{"_id":"64651ba6dd7a4a8b4200c344","slug":"lake-will-be-developed-in-mochipura-village-of-najibabad-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-722-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - नजीबाबाद के गांव मोचीपुरा में विकसित होगी झील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - नजीबाबाद के गांव मोचीपुरा में विकसित होगी झील
Wed, 17 May 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 17 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
- डीएम ने किया गांव का दौरा, मनरेगा के सहयोग से तैयार होगी झील
फोटो-17एनजेडबी01ए और 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/ जलालाबाद। डीएम उमेश मिश्रा ने गांव मोचीपुरा की कागजों में दर्ज झील को मूल स्वरूप देने के लिए ब्लॉक को निर्देश दिए। ब्लॉक तत्काल प्रभाव से मनरेगा से झील को विकसित कराएगा।
डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा के साथ तहसील के गांव मोचीपुरा पहुंचकर रिकॉर्ड में दर्ज झील के वर्तमान स्वरूप को देखा। एसडीएम विजय वर्धन तोमर, बीडीओ ज्योति चौधरी की उपस्थिति में डीएम ने ब्लॉक को तत्काल प्रभाव से करीब 55 बीघा क्षेत्र की झील को मूल स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की झील विकसित होने से गांव का बरसात का पानी एकत्र होगा, जिससे ग्रामीणों को जलभराव से राहत मिलेगी। झील के चारों ओर पीपल, शीशम, नीम आदि बहुवर्षीय वृक्षों के पौधे रोपित कर क्षेत्र के सुंदरीकरण के लिए ब्लॉक को निर्देश दिए।
ग्राम प्रधान दिलशाद अंसारी की उपस्थिति में डीएम ने बिजली के झुके हुए खंभों और तारों को तत्काल दुरुस्त कराने और हर घर जल योजना को प्रभावी रूप से व्यवहार में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने झील के निकट तालाब का पट्टा निरस्त कर तालाब को विकसित करने और सुंदरीकरण के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डेढ़ मीटर गहरी होगी झील
बीडीओ ज्योति चौधरी ने बताया कि तत्काल प्रभाव से ब्लॉक द्वारा मनरेगा से झील को विकसित करने का कार्य शुरू किया गया है। झील करीब डेढ़ मीटर गहरी होगी। चारों ओर एक मीटर ऊंचा तटबंध बनाया जाएगा ताकि झील का पानी आसपास न फैल सके। इस दौरान मनरेगा तकनीकी सहायक सुशील कुमार सहित ब्लॉक और राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।