फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lack of essential commodities in the district

जिले में नहीं आवश्यक वस्तुओं की कमी

Thu, 02 Apr 2020 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Lack of essential commodities in the district
जिले में नहीं आवश्यक वस्तुओं की कमी
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन में जिलेवासियों को आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं की पूर्ति के लिए अनेक प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। व्यापार कर विभाग द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी के लिए 216 प्रोविजनल स्टोर्स चिह्नित किए गए हैं। इनके माध्यम से किराना स्टोर्स पर कार्यरत 622 कर्मचारियों द्वारा होम डिलीवरी करके जनता को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है।

श्रम विभाग में पंजीकृत एक लाख 46 हजार 578 कार्मिकों में से 1135 दैनिक मजदूरों व 39 हजार 70 कार्मिकों के खातों में एक-एक हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा घुमंतू प्रकृति के श्रमिकों के खातों में भी एक-एक हजार रुपये डलवाए गए हैं। जिले में बुधवार को तीन हजार 572 श्रमिकों को राशन वितरित किया गया है। इनमें अंत्योदय श्रेणी के 371 कार्ड धारकों को नि:शुल्क राशन वितरित किया गया है। धार्मिक व स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा हर रोज 4120 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मोबाइल वैन, ई रिक्शा, ट्रैक्टर ट्राली आदि से फल, सब्जियों की आपूर्ति की जा रही है। जिले में 20 स्क्रीनिंग कैंप में 3795 लोगों को रोके जाने की व्यवस्था है। फिलहाल यहां 38 लोग रोके गए हैं। उन्होंने जिलेवासियों को आश्वासन दिया है कि जिले में किसी भी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed