फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Laborer injured in attack by henchmen, a farmer narrowly escaped

Bijnor News: नजीबाबाद- गांव अकबरपुर चौगांवा और सौफतपुर में गुलदार ने किया हमला

Wed, 02 Aug 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 02 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Laborer injured in attack by henchmen, a farmer narrowly escaped
-गुलदारों के हमले में मजदूर घायल, एक किसान बाल-बाल बचा
विज्ञापन

फोटो-01एनजेडबी01ए और 01बी
नजीबाबाद/नांगलसोती। गुलदार के हमले में फोरलेन निर्माण से जुड़ा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गांव सौफतपुर में चारा काटने गया किसान गुलदार के हमले से बाल-बाल बचा।

गांव सरवनपुर निवासी राजेंद्र सिंह नजीबाबाद से गुजर रहे मेरठ-पौड़ी फोरलेन हाईवे निर्माण कार्य की मंगलवार रात अकबरपुर चौगांवा क्षेत्र में अपने साथी के साथ देखभाल कर रहा था। देर रात अचानक गुलदार ने मजदूर पर हमला कर दिया। राजेंद्र सिंह और उसके साथी के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। राजेंद्र सिंह को नगर के पूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। माकपा नेता तेजपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार देखे जाने और जानलेवा हमले बढ़ने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

उधर, नांगलसोती क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी किसान अवनीश कुमार सुबह करीब आठ बजे खेत पर चारा काटने गए थे। इसी दौरान गुलदार ने किसान के पीछे से हमला कर दिया। किसान के गले में गमछा होने के कारण गुलदार किसान की गर्दन को नहीं दबोच पाया। हमले में किसान की शर्ट कई जगह से फट गई। दौड़ते हुए किसान का गुलदार ने कुछ दूरी तक पीछा किया। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह गांव पहुंचे और किसान से गुलदार के हमले की जानकारी ली। भाकियू लोकशक्ति के नेता अरुण कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed