फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Labor officials in the villages will

अधिकारी गांवों में करेंगे श्रमदान

Tue, 18 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 18 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर  में गांवों को साफ सुथरा रखने के लिए अधिकारी ग्रामवासियों के साथ श्रमदान  करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने स्वच्छता  पखवाड़े में  विशेष  सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। दीपावली पर्व को  स्वच्छता पर्व के रूप में मनाएंगे। दीपावली की पूर्व संध्या पर गांव  गांव तालाब के किनारे स्वच्छता दीपदान कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार स्वच्छता अभियान को धार देने के लिए स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। अभियान दीपावली पर्व तक चलेगा। इसके अंतर्गत  गांवों में स्वच्छता स्पेशल कैंपेन चलेगा। गांववार अधिकारी  नियुक्त होंगे। अधिकारी पखवाड़े में दो दिन गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे। रात को चौपाल सजेंगी। इसमें ग्रामीणों को ओडीएफ तथा स्वच्छता समेत शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ग्रामीणों के सुझावों को संग्रहीत करके  उन्हें स्वच्छता अभियान मेंशामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन

अधिकारी रोजाना ग्रामवासियों को साथ लेकर श्रमदान करेंगे। मोहल्लों में पड़े कूड़ा करकट का निस्तारण किया जाएगा। तालाबों की सफाई होगी। नालियों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव होगा। अधिकारी ग्रामीणों को साथ लेकर दीपावली की पूर्व संध्या पर तालाबों के किनारे स्वच्छता दीप जलाएंगे। इससे गांवों को स्वच्छ रखने और स्वयं को भी स्वच्छ रखने का संदेश गांव-गांव जाएगा। कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर निगरानी के  लिए जिला स्तरीय टीम गठित            कर  दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed