{"_id":"60e740cb8ebc3ebf2103c3cc","slug":"kuntesh-devi-and-reena-dhariwal-filed-nomination-bijnor-news-mrt5464858138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंतेश देवी व रीना धारीवाल ने जलीलपुर ब्लाक प्रमुख के लिए कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंतेश देवी व रीना धारीवाल ने जलीलपुर ब्लाक प्रमुख के लिए कराया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंतेश देवी व रीना धारीवाल ने कराया नामांकन
जलीलपुर/चांदपुर। जलीलपुर ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा सेे टिकट मांग रहे दोनों ही दावेदार द्वारा नामांकन कराए जाने से मुकाबला रोचक होता दिखाई दे रहा है। नामांकन कराने वालों में कुंतेश देवी भाजपा समर्थित हैं, वहीं रीना धारीवाल निवर्तमान ब्लाक प्रमुख कृपाली देवी की पुत्रवधू हैं। नामांकन कराने के दौरान ब्लाक पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव होते ही ब्लाक जलीलपुर में प्रमुख पद के लिए शुरू से ही दो दावेदार ही सदस्यों को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए थे। दोनों ही भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। जिसमें एक निवर्तमान ब्लाक प्रमुख कृपाली देवी के पुत्र रवि धारीवाल की पत्नी रीना धारीवाल हैं, तो दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष कपिल चौधरी की माता कुंतेश देवी हैं।
बुधवार को भाजपा द्वारा ब्लाक प्रमुख के लिए जारी सूची में कपिल चौधरी की माता कुंतेश देवी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। बृहस्पतिवार को जलीलपुर ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में कुंतेश देवी ने तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रीना धारीवाल ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है। दोनों ही प्रत्याशी भारी समर्थकों के साथ ब्लाक पहुंचे तथा नामाकंन पत्र जमा किया। भाजपा प्रत्याशी के साथ विधायक कमलेश सैनी भी ब्लाक पहुंची।
विज्ञापन
चूंकि दोनों ही प्रत्याशी भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। ऐसे में चर्चा है कि कुछ नेताओं द्वारा दोनों पक्षों में समझौता कराकर निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनाने का प्रयास किया गया जो सफल नहीं हो सका।
जलीलपुर में विपक्ष ने दिया वाकआवर
जलीलपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव में विपक्षी दलों की चुप्पी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल ने किसी भी सदस्य को अपना समर्थन नहीं दिया था। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि कौन से दल के कितने बीडीसी सदस्यों ने चुनाव जीता। ब्लाक जलीलपुर में कुल 130 हैं। लेकिन कितने सदस्य भाजपा के हैं और कितने विपक्ष के हैं। जलीलपुर में ब्लाक प्रमुख पद के लिए किसी भी विपक्षी दल ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं बनाया। शुरू से ही दो उम्मीदवार चर्चा में रहे और दोनों ही भाजपा उम्मीदवार बनने के लिए प्रयासरत थे। प्रमुख चुनाव में विपक्ष की चुप्पी चर्चा का विषय बनीं हैं।