फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kundli of UP Board exam centers will be checked

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की कुंडली खंगाली जाएगी

Mon, 19 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kundli of UP Board exam centers will be checked
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की कुंडली खंगाली जाएगी
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र स्वच्छ छवि वाले विद्यालय बनेंगे। शासन ने वर्ष 2022 के परीक्षा केंद्रों की कुंडली खंगालने के निर्देश दिए। जांच के लिए प्रशासन ने तहसील वार टीम गठित की।
शासन की प्राथमिकता बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने की है। जिले में यूपी बोर्ड के 390 माध्यमिक है। इनमें 35 राजकीय, 73 अशासकीय सहायता प्राप्त तथा 282 वित्त विहीन विद्यालय है। वर्ष 2022 की परीक्षा में 131 केंद्र बने थे, जिनमें तीनों कैटेगिरी के विद्यालय थे।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 की परीक्षा में मंडल के एक परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल का मामला पकड़ा गया था। शासन ने वर्ष 2022 के सभी परीक्षा केंद्रों की कुंडली खंगालने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि शासन से एक दर्जन से अधिक जांच बिंदु तय है। केंद्र का पुराना इतिहास भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है जांच टीम
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार तहसील वार टीम बनी है। संबंधित तहसील के एसडीएम टीम के अध्यक्ष हैं। तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, तथा तहसील के राजकीय इंटर कालेज का प्रधानाचार्य सदस्य हैं। टीम भौतिक सत्यापन करके डीएम को रिपोर्ट देगी। डीएम फाइनल रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed