फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kumbh Special Bus Service started from Bijnor

Bijnor News: बिजनौर से भी कुंभ स्पेशल बस सेवा शुरू

Thu, 16 Jan 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Special Bus Service started from Bijnor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। महाकुंभ प्रयागराज के लिए रोडवेज भी तमाम सहूलियत प्रदान कर रहा हैं। श्रद्धालुओं को प्रयागराज जाने के लिए कोई दिक्कत नहीं होने पाए, इसके लिए रोडवेज ने बसों का सीधा संचालन शुरू किया है। नजीबाबाद के साथ साथ बिजनौर डिपो से भी यह व्यवस्था की गई है।
जिले में नजीबाबाद डिपो से प्रयागराज के लिए एक बस सुबह 7:00 बजे जबकि दूसरी बस 2:00 बजे रवाना होगी। नजीबाबाद से प्रयागराज तक का किराया 959 निर्धारित किया गया है। वहीं बिजनौर से एक बस सुबह 7:00 बजे जबकि दूसरी बस शाम को 4:00 बजे रवाना की जाएगी। बिजनौर से किराया 946 तय किया गया है।
विज्ञापन

बिजनौर और नजीबाबाद के अलावा अमरोहा, संभल, चंदौसी, मुरादाबाद और रामपुर से भी प्रयागराज के लिए रोडवेज बसों की रवानगी को तय किया गया है। मुरादाबाद से सुबह 8:00 बजे पहली बस, दूसरी बस 9:00 बजे, तीसरी बस 10:00 बजे और चौथी बस शाम को 5:00 बजे तथा शाम को 6:00 बजे भी बस को रवाना किया जाना निश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर से सुबह 9:00 बजे, 10:00 बजे, 11:00 बजे फिर शाम को 6:00 बजे और 7:00 बस रवाना होगी। इनके अलावा अगर कोई जनप्रतिनिधि या विशिष्ट व्यक्ति के द्वारा पूरी बस को बुक किया जाता है तो 24 घंटा पहले अपने नजदीक के रोडवेज डिपो में बस बुकिंग कराई जा सकती है।
इसके लिए 50 यात्रियों का किराया देना होगा जबकि दो यात्री निशुल्क यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed