फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Krmskedi commotion of people

करमसखेड़ी के लोगों का हंगामा

Sat, 09 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Krmskedi commotion of people
बिजली की समस्या के बारे में अफसर को बताते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद  में बिजली संकट से जूझ रहे गांव करमसखेड़ी के उपभोक्ताओं ने शनिवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय पर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने जेई का घेराव कर खूब खरी-खोटी सुनाई। पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोंकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन

लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रहे गांव करमसखेड़ी के उपभोक्ताओं ने शनिवार को एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। शासन-प्रशासन और विद्युत अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने करमसखेड़ी में फुंके ट्रांसफार्मरों को हटवाकर उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। बिजली दफ्तर में एक्सईएन के न मिलने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा और भी भड़क गया। उन्होंने जेई पीएस राणा का घेराव कर उन्हें खरी-खोटी सुनाई। सूचना मिलने पर एसआई विकास कुमार पुलिस बल के साथ विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंच गए। एसआई ने विद्युत अधिकारियों और उपभोक्ताओं के बीच मध्यस्थता कर प्रदर्शन को निपटाने की कोशिश से उपभोक्ता और भी भड़क गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए उपभोक्ताओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया। एसआई ने जेई से लिखित आश्वासन दिलाने की बात कहकर उपभोक्ताओं को शांत किया। जेई ने बताया कि 25 केवीए क्षमता के एक ट्रांसफार्मर की क्षमता 63 केवीए कराने का प्रस्ताव पहले ही उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है। उपभोक्ताओं की मांग पर 25 केवीए क्षमता के दूसरे ट्रांसफार्मर की क्षमता 100 केवीए करने का स्टीमेट बनाकर भेजा जा रहा है। ग्राम प्रधान मो. आरिफ, पूर्व प्रधान अतीक अहमद, महमूद रजा, जुल्फकार अहमद, मो. सखावत, मो. आबिद, सलीम, अनीस, अंजार, गुलफाम, समी, जाहिद, आफाक, खालिद, नवाब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed