फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kovid Command Center is active 24 hours in the district

जनपद में 24 घंटे सक्रिय है कोविड कमांड सेंटर

Wed, 19 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kovid Command Center is active 24 hours in the district
जनपद में 24 घंटे सक्रिय है कोविड कमांड सेंटर
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में कोविड कमांड सेंटर 24 घंटे काम कर रहा है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा जिले के प्रभारी नोडल अधिकारी संजय कुमार, नोडल अधिकारी (कोविड-19) योगेश कुमार, जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय के निर्देश पर सभी प्रकार की गतिविधियों में निरंतर दृढ़ता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिससे लोगों को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाई जा सके।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय के अनुसार कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को अस्पताल में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जनपद में ऑक्सीजन बेड व सामान्य बेड कि अस्पतालों में कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सातों दिन कोविड कमांड सेंटर निरंतर सक्रिय रहकर कार्य कर रहा है, जिसमें प्रतिदिन कॉल ऑपरेटिंग ऑफिसर के द्वारा अटेंड करते हुए प्राप्त समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण कराया जा रहा है। कोविड कमांड सेंटर मैं तैनात चिकित्सकों की टीम के द्वारा टेली काउंसिलिंग एवं मेडिकल से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए मरीजों को परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ये भी बताया कि कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से जरूरतमंदों को बेड, ऑक्सीजन, टीकाकरण संबंधी सभी जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की चिकित्सक लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा दवाइयां होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों के घरों तक पहुंचाई जा रही है और उनकी हर प्रकार की समस्या का निराकरण कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने ये भी कहा कि आगे भी इसी प्रकार से कोविड कमांड सेंटर पूरे दिन सक्रिय रहकर कार्य करता रहेगा, जिससे जनपदवासियों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed