फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kotwali's team won the volleyball tournament

गांव राहूखेड़ी में जिला स्तरीय वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Mon, 31 Oct 2022 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Kotwali's team won the volleyball tournament
कोतवाली की टीम ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट
विज्ञापन

जलालाबाद। जिला स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में कोतवाली की टीम ने राहूखेड़ी की टीम को परास्त कर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
जलालाबाद के गांव राहूखेड़ी में दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहला सेमीफाइनल राहूखेड़ी और कल्हेड़ी के बीच खेला गया, जिसमें राहूखेड़ी ने कल्हेड़ी को 17-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल में कोतवाली ने राहूखेड़ी बी को 15-8 से हराया।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोतवाली और राहूखेड़ी की टीम के बीच खेला गया। कोतवाली की टीम ने राहूखेड़ी को 15-12 से परास्त किया। टूर्नामेंट में जिले की 20 टीमों ने प्रतिभाग किया था। मुख्य अतिथि समाजसेवी महबूब एड. ने विजेता और उपविजेता टीम को नगद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूूर्नामेंट में मो. फैज, मो. दानिश, यूसुफ अंसारी, आसिम, अतीक राईन, मो. साहिल, डॉ. मकसूद आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed