फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kotra Minor not operational even after one and a half decade

Bijnor News: डेढ़ दशक बाद भी कोटरा माइनर चालू नहीं

Fri, 12 Apr 2024 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kotra Minor not operational even after one and a half decade
बिजनौर, धामपुर। डेढ़ दशक पहले करोड़ों की लागत से बनी कोटरा माइनर आज तक चालू नहीं हो पाई है। छह महीने पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर को गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले चालू कराने का भरोसा दिया था। जो अभी तक पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। किसानों में असंतोष पनप रहा है। माइनर को हरित क्रांति लाने के लिए उद्देश्य से तत्कालीन सरकार की ओर से निकाला गया था। माइनर की स्थिति आज भी जस की तस बनी है। इसका किसानों को काई लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन


पूर्वी नहर खंड-6 नजीबाबाद की ओर से डेढ़ दशक पहले करोड़ों की लागत से कोटरा माइनर निकाली गई थी। माइनर धामपुर से होती हुई सैकड़ों गांव के जंगल से निकली। माइनर का उद्देश्य गिरते वाटर लेवल को नीचे गिरने से रोकना, किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए निशुल्क तौर पर पर्याप्त पानी की देने की व्यवस्था करना था। लेकिन आज तक कोई लाभ नहीं मिल सका। माइनर में करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अवरोध है। विभाग के आग्रह के बाद भी यह अवरोध अभी तक खत्म कर माइनर को चालू कराने में सिस्टम पूरी तरह से फेल है।
विज्ञापन




- सरकार और किसानों के साथ धोखा



क्षेत्र के किसान चौधरी राजेंद्र सिंह का कहना है कि इस बार किसानों को उम्मीद थी कि गर्मी शुरू होने से पहले सभी अवरोधों को खत्म कर विभागीय अधिकारी माइनर को चालू करा देंगे। पर ऐसा न होने से यह किसानों और सरकार के दोनों के साथ धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लागत बढ़ने से किसानों का खेती करना मुश्किल

किसान गजेंद्र का कहना है कि यह माइनर समय से चालू हो गई होती तो किसानों को काफी लाभ होता। किसान आर्थिक रूप से संपन्न होता। क्योंकि सरकार की ओर से नहरों से फसलों की सिंचाई फ्री है। जबकि अन्य संसाधनों से फसलों की सिंचाई करना महंगा सौदा हो गया है। महंगाई के कारण लागत बढ़ने से किसानों का खेती करना मुश्किल हो गया है।

- लोकसभा चुनाव के बाद आंदोलन का ऐलान



भाकियू टिकैट गुट के तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद 19 अप्रैल से संगठन की ओर से माइनर को चालू कराने के लिए आंदोलन तेज होगा। जब तक ऐसा नहीं होगा। किसानों की समस्याओं का निदान संभव नहीं है।




- जल्द चालू कराने का होगा प्रयास



पूर्वी नहर निर्माण खंड-6 नजीबाबाद के अधिशासी अभियंता त्रिलोकचंद लांबा का कहना है कि माइनर को चालू कराने की प्रक्रिया चल रही है। जिन किसानों ने अवरोध कर रखे हैं उनकी जमीनों को नए सिरे से अधिग्रहण करने के लिए चार करोड़ रुपये जमा कर दिए गए हैं। जल्द चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed