{"_id":"6712c1575d42348e2d05de19","slug":"knowledge-found-in-village-library-itself-youths-destination-became-easy-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-133888-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव के पुस्तकालय में ही मिला ज्ञान, युवाओं की मंजिल हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव के पुस्तकालय में ही मिला ज्ञान, युवाओं की मंजिल हुई आसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गांवों में बने पुस्तकालयों ने युवाओं की तैयारी को पंख लगा दिए हैं। यहां उन्हें अच्छी पुस्तकें और शांत वातावरण मिल रहा है, जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में आसानी हो रही है। इसी का नतीजा है कि इन पुस्तकालयों में तैयारी करने वाले लगभग 50 युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर चुके हैं।
जिले में 2022 से हर ग्राम पंचायत में पुस्तकालय स्थापित करने की मुहिम शुरू की गई थी। बीते करीब एक वर्ष से इस मुहिम में और ज्यादा तेजी आई है। वर्तमान में जिले की सभी 1123 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय स्थापित हो चुके हैं।
इनमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित लगभग 60 लाख रुपये कीमत की किताबें हाल ही में पहुंचाईं गईं हैं। पहले से भी बहुत सी किताबें उपलब्ध थी। सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि 1123 में से 700 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय सुचारु रुप से संचालित हो रहे हैं। जो बचे हैं, उनमें भी शीघ्र ही व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। र