फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kishore misbehaves with a three-year-old boy

किशोर ने दिया टॉफी का लालच, तीन वर्षीय बालक से किया कुकर्म

Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Kishore misbehaves with a three-year-old boy
किशोर ने तीन वर्षीय बालक से किया कुकर्म
विज्ञापन

बिजनौर। एक किशोर ने टॉफी दिलाने का लालच देकर तीन वर्षीय बालक से कुकर्म किया। इससे बालक की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को पकड़ लिया है। इस मामले की समय से सूचना नहीं देने पर चौकी के दो सिपाहियों को थाने से अटैच कर दिया गया।
कोतवाली शहर के एक गांव निवासी तीन वर्षीय एक बालक अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस का ही करीब 13 वर्षीय किशोर बालक को टॉफी दिलाने का लालच देकर उसे एक बाग में ले गया। वहां पर किशोर ने बालक के साथ कुकर्म किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पर जा पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी किशोर मौके से फरार हो गया। कुकर्म के चलते बालक की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में बालक की मां की ओर से आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले में जाटान पुलिस चौकी के दो सिपाही चौकी से हटाकर थाने में भेज दिये गए हैं। चर्चा है कि दोनों सिपाहियों ने समय से पता चलने के बाद भी यह सूचना थाने तक देना गवारा नहीं समझा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है और जाटान चौकी के दो सिपाहियों ने समय से सूचना न देने पर थाने में दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed