फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kishore died after coming under the truck, there was chaos in the family

Bijnor News: ट्रक के नीचे आकर किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 02 Jun 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kishore died after coming under the truck, there was chaos in the family
- ट्रक मैकेनिक की दुकान पर अपने भाई को खाना देने गया था किशोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। ट्रक मैकेनिक की दुकान पर अपने भाई को खाना देने गए किशोर की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला शाहचंदन वाल्मीकि बस्ती निवासी धर्म सिंह उर्फ धर्मेंद्र का बड़ा पुत्र चांदपुर धनौरा मार्ग पर एक ट्रक मैकेनिक की दुकान पर मैकेनिक का काम करता है। बृहस्पतिवार की देर शाम धर्मसिंह का छोटा पुत्र 14 वर्षीय आर्यन अपने बड़े भाई को दुकान पर खाना देने गया था। उस समय आर्यन का बड़ा भाई ट्रक में काम कर रहा था। आर्यन वहीं पास में खड़ा होकर देखने लगा। धर्म सिंह ने बताया कि अचानक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक स्टार्ट कर दिया। जिससे ट्रक चलकर आर्यन के ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन

दुकान मालिक आर्यन को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया। आर्यन की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता धर्म सिंह ने मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed