किसान मजदूर संगठन ने बाइक रैली निकाली
बरुकी/ हल्दौर । राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉरपोरेट खेती के विरोध में बाइक रैली निकाल कर किसानों को जागरूक किया।
बाइक रैली को शादीपुर से जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को भ्रमित कर कॉरपोरेट खेती को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर संगठन इसका विरोध करेगा। इस दौरान उपेंद्र राठी, यशपाल सिंह सहरावत, वीर सिंह, तेजपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, कुशलपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे। वहीं हल्दौर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव बाइक रैली निकालकर किसानों को कॉरपोरेट खेती के नुकसान के बारे में अवगत कराया। उन्होंने किसानों से ‘कॉरपोरेट भगाओ, किसानी बचाओ’ अभियान में भारी तादाद में शामिल होने की अपील की। संगठन के कार्यकर्ता 14 सितंबर को जिला मुख्यालय और प्रत्येक तहसील स्तर पर अपनी मांगे मनवाने को लेकर प्रदर्शन करेंगे। बाइक रैली में राकेश चौधरी, घनश्याम सिंह, गोविंद सिंह, नरेंद्र सिंह, हितेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, रोहित तोमर, सुरेंद्र सिंह, मदन सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।