फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kiratpur bypass road on Meerut-Pauri highway again broken

Bijnor News: मेरठ-पौड़ी हाईवे पर किरतपुर बाईपास की सड़क फिर टूटी

Sat, 21 Mar 2026 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kiratpur bypass road on Meerut-Pauri highway again broken
दिल्ली- पौड़ी नेशनल हाईवे पर किरतपुर में टूटी सड़क। संवाद
किरतपुर । मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर किरतपुर बाईपास की सड़क फिर से दरक चुकी है। करीब पांच सौ मीटर की दूरी में बरसात के वक्त भी इस जगह दरक आ गई थी। हालांकि एनएच का अमला मरम्मत में जुट गया है। बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे अब फोरलेन है। इस पर भनेड़ा में टोल भी वसूला जा रहा है। हाल ही बने इस फोरलेन में किरतपुर बाईपास पर दो बार सड़क दरक चुकी है। एनएच के अफसरों का कहना है कि इस जगह पर पहले बिजली का टावर हुआ करता था, उस वक्त टावर के हटते ही तुरंत ही सड़क बना दी गई थी, जिससे सड़क का आधार कमजोर रह गया। बरसात में इस जगह पर सड़क धंसी थी, मगर उस वक्त मरम्मत कर दी गई थी।
विज्ञापन

अब इस जगह पर फिर से सड़क के नीचे का आधार मजबूत करने के लिए मरम्मत चालू कर दी गई है। फिलहाल स्थिति बेहद खराब है। सड़क की मरम्मत कार्य भी विलंब से चल रहा है।
विज्ञापन

इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री निकलते हैं। ट्रैफिक को एक लेन से डायवर्ट करते हुए निकाला जा रहा है। बाकी लेन पर मरम्मत चल रही है। इससे यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।प
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed