फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   King-Queen of Sweden will reach Corbett Park on six

स्वीडन के महाराज व महारानी छह दिसंबर पहुंचेंगे कार्बेट पार्क

Wed, 27 Nov 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
King-Queen of Sweden will reach Corbett Park on six
कालागढ़। दुनिया में बाघ की दहाड़ व हाथियों की चिंघाड़ के लिए मशहूर कार्बेट नेशनल पार्क के प्राकृतिक नजारों का दीदार करने स्वीडन के महाराज व महारानी छह दिसंबर को कालागढ़ आ रहे हैं।
विज्ञापन

कार्बेट नेशनल पार्क में पर्यटन खुलने के बाद देश विदेश के पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। इस बार स्वीडन के 16वें राजा कार्ल गुस्ताव व महारानी महारानी सिल्विया कार्बेट पार्क के दौरे पर आ रहे हैं। उत्तराखंड राज्य के भ्रमण पर पांच दिसंबर को पहुंच रहे हैं। वह छह दिसंबर को कार्बेट पार्क का दीदार करने निकलेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कार्बेट पार्क के अधिकारियों में खासा उत्साह है। कार्बेट पार्क के निदेशक राहुल ने बताया कि कार्यक्रम मिल गया है। पार्क प्रशासन इस विषय में तैयारी कर रहा है। राजा कार्ल गुस्ताव व महारानी सिल्विया को कालागढ़ टाइगर रिजर्व के पाखरों से कालागढ़ होकर झिरना पर्यटन जोन ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed