फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Killed the bull by stabbing it with a spear

Bijnor News: बरछी से वार कर सांड़ को मार डाला

Sat, 04 Jul 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Killed the bull by stabbing it with a spear
स्योहारा। क्षेत्र के गांव सदाफल में बैलगाड़ी से जंगल जा रहे एक व्यक्ति ने सांड़ के उसकी ओर बढ़ने पर बरछी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल सांड़ करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा, बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सांड़ के शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव का एक व्यक्ति अपने पुत्र के साथ बैलगाड़ी से जंगल जा रहा था। तभी एक सांड़ बैलगाड़ी की ओर बढ़ा। आरोप है कि व्यक्ति ने बैलगाड़ी में रखी बरछी से सांड़ पर कई वार कर दिए। बरछी के गहरे घाव से लहूलुहान सांड़ सड़क पर गिर गया। बताया जाता है कि सांड़ की मौत के बाद आरोपी ने शव हटाने के लिए ग्रामीणों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी उसका साथ देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने लोडर की सहायता से मृत सांड़ को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखवाया और गांव के समीप नहर किनारे कच्चे रास्ते पर फेंक आया। थाना प्रभारी संजय तोमर ने नहर किनारे से सांड़ का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। पशुधन प्रसार अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सांड़ की उम्र करीब चार वर्ष थी। पोस्टमार्टम के दौरान आवश्यक सैंपल सुरक्षित कर जांच के लिए मुरादाबाद भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


सांड़ की हत्या की सूचना मिली थी। पशु चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed