फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   killed brother in land dispute

Bijnor News: जमीन के विवाद में भाई को मार डाला

Sun, 19 Jan 2025 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
killed brother in land dispute
नजीबाबाद-शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण।(स्रोत-पुलिस)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद/नगीना। गांव मोहम्मद अलीपुर उर्फ अलीमुद्दीन में खेत पर गन्ना काटने के लिए गए 55 वर्षीय जुल्फिकार की हत्या कर दी गई। करीब 400 मीटर दूर पड़ोसी किसान के खेत में उसका शव पड़ा मिला। बेटे ने चाचा, उसके पुत्र और बुआ पर ही हत्या करने आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत रानीकोटा के गांव मोहम्मद अलीपुर उर्फ अलीमुद्दीन निवासी जुल्फिकार शनिवार को गन्ना काटने खेत पर गया था। दोपहर उसकी बेटी खेत पर पहुंची तो गन्ना कटा हुआ पड़ा था। मगर, जुल्फिकार गायब था। शाम तक पता नहीं चलने पर परिजनों ने नजीबाबाद पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी।
विज्ञापन

नजीबाबाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर घटनास्थल और आसपास छानबीन की, लेकिन जुल्फिकार का पता नहीं चला। रविवार की दोपहर नगीना देहात पुलिस को नयागांव के रामचंद्र के खेत में अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान लापता जुल्फिकार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भारत कुमार सोनकर, नगीना देहात प्रभारी संजय कुमार ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ नजीबाबाद देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी जय भगवान सिंह भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों से जमीन संबंधी विवाद की जानकारी की।

सीओ ने बताया कि जुल्फिकार की गुमशुदगी के बाद से उसका छोटा भाई जाफर और भतीजा सुहेल गांव से लापता है। जुल्फिकार का जाफर से जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। इन्हीं दोनों पर जुल्फिकार की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस फरार जाफर और सुहेल की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed