{"_id":"67697c3d632888692d0c33a1","slug":"kidnapping-lavi-pal-said-had-invested-seven-lakhs-in-sunil-pal-s-film-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kidnapping : लवी पाल बोला- सुनील पाल की फिल्म में लगाए थे सात लाख, म्यूजिकल नाइट शो से हुई बॉलीवुड में घुसपैठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kidnapping : लवी पाल बोला- सुनील पाल की फिल्म में लगाए थे सात लाख, म्यूजिकल नाइट शो से हुई बॉलीवुड में घुसपैठ
Mon, 23 Dec 2024 08:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 23 Dec 2024 08:35 PM IST
सार
नगर पालिका की ओर से 2017 में बिजनौर में म्यूजिकल नाइट शो कराया गया। इस शो में कार्यक्रम अध्यक्ष सार्थक चौधरी को बनाया गया था। कायनात अरोड़ा को बुलाया गया था।
विज्ञापन
लवी पाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले गिरोह के सरगना लवी उर्फ सुशांत ही नहीं, बल्कि पूर्व सभासद सार्थक उर्फ रिक्की की भी कलाकारों से नजदीकियां रही हैं। बॉलीवुड में घुसपैठ का यह सिलसिला म्यूजिकल नाइट शो से चालू हुआ था।
यूं तो अपहरण कांड में लवी पाल उर्फ सुशांत को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। मगर इस केस में गिरफ्तार किए गए सार्थक उर्फ रिक्की के भी कलाकारों से संबंध रहे हैं। यह सिलसिला शुरू हुआ था साल 2018 में।

अंकित पहाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
साल 2017 में सार्थक की मां नगर पालिका की सभासद चुनी गईं थीं, मां से पहले वाले कार्यकाल में सार्थक खुद सभासद था। अब नगर पालिका की ओर से बिजनौर की प्रदर्शनी में म्यूजिकल नाइट शो कराया गया। इस शो में कार्यक्रम अध्यक्ष सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की को बनाया गया था, कायनात अरोड़ा को बुलाया गया। इसके बाद से ही आरोपी सार्थक बालीवुड के अन्य कलाकारों के भी संपर्क में आ गया। इसके साथ ही सार्थक के साथी लवी पाल ने भी कलाकारों से संपर्क साधा।
लवी पाल अपनी पत्नी के साथ सुनील पाल की फिल्म कॉफी विद अलोन के प्रमोशन में भी शामिल हुआ था। इसके साथ ही लवी पाल मुंबई आता जाता रहता था। वहीं अरुण बख्शी भी कई बार बिजनौर आ चुके हैं। अब गिरफ्तार होने के बाद लवी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि कॉफी विद अलोन में उनका सात लाख रुपया लगा है।
ये बोले एसपी
अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण केस में आरोपी लवी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है, जिसे कई दिनों से लगातार ट्रेस किया जा रहा था। इस मामले में अब तक आठ आरोपी बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं, मेरठ पुलिस ने भी एक आरोपी पकड़ा था।
- अभिषेक झा, एसपी बिजनौर