फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kidnapping case: SIM was bought for five thousand rupees for kidnapping of Sunil Pal and Mushtaq Khan

Kidnapping case: सुनील पाल और मुश्ताक खान के अपहरण के लिए पांच हजार में खरीदा था सिम, जानें किसकी दी आईडी...

Mon, 16 Dec 2024 06:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 16 Dec 2024 06:25 PM IST
सार

मेरठ पुलिस ने बिजनौर जिले के राजा का ताजपुर निवासी युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक ने ही वह सिम बेचा था, जो अभिनेताओं को कॉल करने में प्रयोग किया गया था। 

विज्ञापन
Kidnapping case: SIM was bought for five thousand rupees for kidnapping of Sunil Pal and Mushtaq Khan
फोन कॉल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फिल्म अभिनेताओं के अपहरण और फिरौती वसूली कांड के तार अब राजा का ताजपुर क्षेत्र से भी जुड़ रहे हैं। दरअसल अभिनेताओं को जिस नंबर से कॉल की जाती थी, वह सिम फर्जी आईडी पर लिया गया। जोकि पांच हजार रुपये में गिरोह के सरगना लवी पाल ने खरीदा था। सिम बेचने वाला फिलहाल मेरठ पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन

 

बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र में राजा का ताजपुर पुलिस चौकी है। इस चौकी क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में मेरठ पुलिस ने दबिश दी थी। नूरपुर पुलिस ने बताया कि इस गांव के एक युवक को मेरठ पुलिस उठाकर ले गई है। बताया गया कि शादाब अहमद अपने घर पर ही रहकर मोबाइल ठीक करने और गांव-गांव जाकर सिम बेचने का काम करता है। उससे अब मेरठ पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार शादाब अहमद ने एक सिम बेचा था,  जिसका अपहरण कांड के सरगना लवी पाल ने इस्तेमाल किया। उक्त सिम से ही अभिनेताओं को कॉल करते हुए बुकिंग की जाती थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि उक्त सिम किसी अजीम नाम के युवक की आईडी पर जारी किया गया था। जबकि अपहरण करने वाला गिरोह इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच में जुटी है। नूरपुर थाना प्रभारी ने सिम बेचने वाले उक्त युवक के मेरठ पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed