फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kidnapped girl from Collectorate in broad daylight

Bijnor News: दिनदहाड़े कलक्ट्रेट से किशोरी को किया अगवा

Wed, 14 Jun 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped girl from Collectorate in broad daylight
बिजनौर कलक्ट्रेट से किशोरी के अपहरण के बाद दरोगा की गाड़ी का घेराव करते परिजन और भीड़।
-भाई के साले और उसके परिजनों पर अपहरण करने का आरोप
विज्ञापन


फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कलक्ट्रेट से दिनदहाड़े ही एक किशोरी का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। मौके पर मौजूद परिजन और पुलिस देखती रह गई। दरअसल 17 मई को प्रेमी के संग गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। इसके बाद समिति ने किशोरी को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया था। हालांकि बाल कल्याण समिति की एक सदस्य ने दावा किया कि किशोरी महिला सिपाही को धक्का देकर खुद ही गाड़ी में जा बैठी। उधर, जिलेभर में पुलिस ने चेकिंग की और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया।
स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की 17 मई को अपने भाई के साले के संग फरार हो गई थी। मामले में किशोरी के परिजनों ने शिवाला कला क्षेत्र के गांव इस्सा मुरहट के रहने वाले अपने रिश्तेदार सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अब नौ जून को स्योहारा पुलिस ने किशोरी को बरामद किया।
विज्ञापन

मंगलवार को उसे बिजनौर कलक्ट्रेट स्थित बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। किशोरी के बयान दर्ज कराने के लिए स्योहारा थाने के एक दरोगा महिला सिपाही के संग पहुंचे थे। बयान दर्ज कराए जाने के बाद किशोरी को उसके भाई की सुपुर्दगी में दे दिया गया। पुलिस की मौजूदगी के बीच ही सुपुर्दगी में लेने के बाद उसका भाई किशोरी को लेकर बाहर निकला तो नाटकीय ढंग से किशोरी को प्रेमी पक्ष के लोग अगवा कर ले गए। बताया गया कि आरोपियों ने पहले से ही एक गाड़ी बाल कल्याण समिति कार्यालय के गेट के बाहर खड़ी कर रखी थी। इस बीच महिला सिपाही को भी धक्का देकर एक तरफ कर दिया गया। अगवा करने का आरोप लड़की के भाई के साले और उसके परिजनों पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के चले जाने के बाद उसके परिजनों ने कलक्ट्रेट में काफी हंगामा किया। दरोगा को भी खूब खरी खोटी सुनाई। परिजनों ने दरोगा पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह व शहर कोतवाल जीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उधर, जिलेभर की पुलिस ने तुरंत ही चेकिंग शुरू कर दी।


वर्जन::
स्योहारा थाने के एक दरोगा लड़की को लेकर पहुंचे थे, पहले वह अपने परिजनों के साथ जाने से मना कर रही थी, काफी समझाने के बाद उससे कहा कि तुम अपने भाई के साथ चली जाओ। जब जाने को तैयार हो गई तो उसके भाई की सुपुर्दगी में दे दिया। शायद लड़की प्रेमी पक्ष के साथ जाने को तैयार थी। लड़की कार्यालय के गेट से बाहर निकलते ही खुद ही दौड़कर गाड़ी में बैठ गई। जिसने महिला सिपाही को धक्का भी दिया। वह खुद ही गई है। ...सविता शर्मा, सदस्य बाल कल्याण समिति


----

स्योहारा पुलिस ने किशोरी को बरामद कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति ने नाबालिग लड़की को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। जब उसके परिजन लड़की को लेकर जा रहे थे तो वह अपने भाई के साले और उसके परिजनों के साथ चली गई। मामले में कार्रवाई की जा रही है। ...डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed