फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Khadi village industry will provide employment to experienced migrant workers

खादी ग्रामोद्योग अनुभवी प्रवासी श्रमिकों को देगा रोजगार : गोपाल अंजान

Thu, 18 Jun 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Khadi village industry will provide employment to experienced migrant workers
नजीबाबाद के कंबल कारखाने में तैयार कंबलों को देखते राज्यमंत्री गोपाल अंजान। - फोटो : NAZIBABAD
खादी ग्रामोद्योग अनुभवी प्रवासी श्रमिकों को देगा रोजगार : गोपाल अंजान
विज्ञापन

नजीबाबाद। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने कहा है कि प्रदेश में सात कंबल इकाइयों को पुनर्जीवित कर प्रदेश में 22 हजार कंबल निर्माण का लक्ष्य रखा है। अनुभवी प्रवासी श्रमिकों को खादी ग्रामोद्योग रोजगार उपलब्ध कराएगा।
खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान बुधवार को नजीबाबाद कंबल कारखाने के निरीक्षण कर रहे थे। मीडिया से मुलाकात में उन्होंने कहा कि खादी ग्रामोद्योग की मृत इकाइयों को पुनर्जीवित करना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने नजीबाबाद कंबल कारखाने द्वारा एक हजार से अधिक कंबल बनाने और प्रदेश भर में 22 हजार कंबल निर्माण के लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भड़भूजा, धोबी और मूर्तिकला से जुड़े लोगों को विश्वकर्मा समाज से जोड़कर उन्हें रोजगार परक प्रशिक्षण देने की योजना है। प्रशिक्षित श्रमिकों को सरकार ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से बैंक से सुलभ ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराएगी। गोपाल अंजान ने कोरोना महामारी से प्रभावित खादी ग्रामोद्योग की सोलर चरखा सहित विभिन्न योजनाओं को प्रभावी बनाने, श्रमिकों को हाथ से कागज बनाने का प्रशिक्षण देने सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व नजीबाबाद पहुुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता राजन टंडन गोल्डी, संदीप तायल, आशु अग्रवाल, पंकज शर्मा, राजकुमार प्रजापति, विशाल माहेश्वरी, दीपक कर्णवाल, विक्रांत चौधरी ने खादी ग्रामोद्योग की योजनाओं को क्षेत्रवासियों को लाभ दिलाने की मांग करते हुए राज्य मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed