{"_id":"614a1e378ebc3e79d2335923","slug":"keys-of-houses-handed-over-to-three-women-bijnor-news-mrt5572679193","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिलाओं को सौंपी आवासों की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिलाओं को सौंपी आवासों की चाबी
विज्ञापन
तीन महिलाओं को सौंपी आवासों की चाबी
बिजनौर। मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास में हुई जनसभा के वक्त सीएम योगी ने मंच पर तीन महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों की चाबी सौंपी। वहीं, महामारी में माता-पिता को खो चुके पांच बच्चों को भी आर्थिक सहायता दी। बच्चों ने सीएम योगी को बुके भी भेंट किया।
सीएम योगी ने मंच पर आवास योजना के तहत लाभार्थी सर्वेश कुमारी, खेड़की की सहाना और अनीता को मकान की चाबी सौंपी। फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत अनुदान का चेक कृषक उत्पादक संगठन संघ के सीईओ गौरव कुमार को सौंपा। निर्माण कामागार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता के तहत रविता को आर्थिक सहायता राशि का चेक दिया। वहीं, अफरोज को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड का डेमो सौंपा।
अफसरों ने गुलाब देकर किया स्वागत
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने आए सीएम योगी को डीएम उमेश मिश्रा, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक, सीडीओ केपी सिंह आदि ने गुलाब का फूल देकर अभिनंदन एवं स्वागत किया। हेलीपैड से मंच की तरफ आते हुए एसपी ने फूल भेंट किया।
विज्ञापन
वैदिक मंत्रों के साथ शिलान्यास पूजन
सीएम योगी के आने से पहले ही शिलान्यास पूजन की पूरी तैयारी कर ली गई थी। हेलीपैड से सीएम योगी सीधे शिलान्यास करने पहुंचे और पूजन में सीएम योगी यजमान बने। करीब 3:26 मिनट पर वैदिक मंत्रों के बीच शिलान्यास किया। 3:27 बजे सीएम योगी ने नारियल तोड़कर शिलान्यास पूजन पूरा किया। पंडाल में वेदमंत्र और शंख ध्वनि गूंजती रही।