{"_id":"434746038abf8e6f33e32b3d280b9970","slug":"kesri-became-the-district-rambhadur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबहादुर बने जिला केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबहादुर बने जिला केसरी
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में पहलवानों ने विरोधियों को चित कर गौरव हासिल किया।
नांगलसोती में बस स्टेंड क्षेत्र में तीन दिवसीय जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल हुआ। नांगलसोती निवासी रामबहादुर नांगल के ही अंकुश को हराकर जिला केसरी बने।
नांगल के ही मुनेश कुमार ने अपने क्षेत्र के ही दनी को हराकर जिला कुमार बनने का गौरव पाया। चमरौला निवासी चकित व छोटू के बीच मुकाबले में जीत हासिल कर चकित वीर अभिमन्यु बना।
नांगल निवासी शानू ने नेहरू स्टेडियम बिजनौर के पहलवान हजरत अली को हराकर वीर भरत का गौरव हासिल किया।
रेफरी संजीव पहलवान की देखरेख में फाइनल संपन्न होने पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अता मोहम्मद ने विजेताओं को पदक और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। अभयराम, वीर सिंह, डोरी, मंगू सिंह आदि का सहयोग रहा।