{"_id":"64876468f2d06472650bd906","slug":"keep-yourself-safe-by-donating-blood-give-new-life-to-others-too-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-4896-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रक्तदान कर खुद को रखिए सुरक्षित, दूसरों को भी दें नया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रक्तदान कर खुद को रखिए सुरक्षित, दूसरों को भी दें नया जीवन
Tue, 13 Jun 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को लगेगा रक्तदान शिविर
- मेडिकल अस्पताल में सुबह नौ बजे से लगेगा रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आप एक ब्लड यूनिट रक्तदान करके कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। साथ ही दूसरों भी जिंदगी बचा सकते हैं। इसलिए ही रक्तदान महादान है। हृदय से लेकर शुगर, रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से रक्तदान करने पर छुटकारा मिलता है। हर साल की तरह इस बार भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून रक्तदान शिविर लगेगा। यह रक्तदान शिविर मेडिकल अस्पताल में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे से लगेगा।
जिले के आयोजित हो रहे रक्तदान शिविरों में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। युवा वर्ग रक्तदान को लेकर उत्साहित और जागरूक है। युवाओं को रक्तदान कर खुद को सुरक्षित रखने का माध्यम पता है। चिकित्सकों की सलाह और जागरूकता के आधार पर लोग रक्तदान कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे रक्तदान शिविरों में युवा वर्ग, स्कूली छात्र और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता रक्तदान करके दूसरों का जीवन बचाने में लगे हैं। रक्तदान करने में 20 से 40 वर्ष के युवा, पुरुषों की भागीदारी अधिक है। जिले की महिलाएं भी रक्तदान करने में अपनी भागीदारी निभा रही हैं।
रक्तदान करके कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। रक्तदान करने से सबसे पहले तो दिल स्वस्थ रहता है। ह्दयघात होने की संभावना कम रहती है। मेडिकल अस्पताल के ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. संजय कुमार शंकर ने बताया कि रक्तदान में युवाओं की बढ़ती भागीदारी के पीछे समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना है। रक्तदान के प्रति युवा वर्ग जागरूक हुआ है। रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग 14 जून को रक्तदान करें।
विज्ञापन
-- --
रक्तदान करने के 21 दिन बाद बन जाता है नया खून : डॉ. आरएस वर्मा
मेडिकल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि रक्तदान करने से सेहत अच्छी रहती है। कुछ लोगों का मानना है कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जाती है। मगर ऐसा नहीं है। रक्तदान करने के 21 दिन के अंदर उतना नया खून बन जाता है। इसलिए रक्तदान करें। शरीर में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे।
एक ब्लड यूनिट से चार मरीजों का हो सकता है फायदा
चिकित्सकों के मुताबिक एक ब्लड यूनिट खर मरीजों के काम आ सकता है। एक ब्लड यूनिट से प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी और क्रायो को अलग-अलग किया जा सकता है। जिसके चलते जिस मरीज को जिस चीज की भी जरूरत हो, उसे वह दी जा सकती है। इसलिए रक्तदान करके जरूरतमंदों की जिंदगी बचाएं।
-- --
रक्तदान करने के फायदे-
- रक्त की सभी जांचें निशुल्क
- दिल की बीमारी का कम होना
-रक्तचाप, शुगर का खतरा कम होना
- नई रक्तकणिकाओं के बनने से शरीर में नई ऊर्जा का बने रहना
रक्तदान से पहले ये भी जानिए
-एक बार में लिया जाता है 350 मिलीग्राम खून
-तीन महीने के अंतराल पर ही करें रक्तदान
-24 घंटे में पूरी हो जाती है रक्तदान से हुई खून की कमी
-एक यूनिट ब्लड से मिलता है प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी और क्रायो