फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Keep the health of yourself and the land healthy by doing organic farming

जैविक खेती कर स्वयं और जमीन का स्वास्थ्य रखे स्वस्थ

Tue, 23 Aug 2022 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Keep the health of yourself and the land healthy by doing organic farming
बिजनौर में काकरान वाटिका में जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में लगे स्टॉल देखते सीडीओ पूर्ण ? - फोटो : BIJNOR
जैविक खेती कर स्वयं और जमीन का स्वास्थ्य रखें स्वस्थ
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं नेशनल मिशन ऑन एडिविल ऑयल (ऑयल सीड्स) के तहत सोमवार को खरीफ तिलहन किसान मेला आयोजित हुआ।
गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि की नवीनतम जानकारी यथा मशरूम की खेती, जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह, डॉ. शिवांगी, डॉ. शकुंतला गुप्ता ने किसानों को उन्नत बीज, बुवाई तथा खरीफ फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग से बचाव के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिकों व अफसरों ने जैविक खेती करने के किसानों को प्रेरित किया। कहा कि जैविक विधि से कम खर्च और जमीन व मनुष्यों का स्वास्थ्य सही रहेगा। फसल अवशेष को न जलाकर इकट्ठा कर डी-कम्पोज कर जैविक खाद का उत्पादन करने को प्रेरित किया। किसानों को उर्द बीज मिनी किट का वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि किसानों द्वारा जैविक विधि से उत्पादित पदार्थों को एफएसएसएआई से प्रमाणित कराया जाएं। महिला समूह द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की पैकेजिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने को निर्देशित किया। इससे पहले सीडीओ पूर्ण बोरा ने गोष्ठी का फीता काटकर शुभारंभ किया। बाद में सीडीओ ने मेले में लगी विभिन्न विभागों की स्टालों का निरीक्षण किया और उनकी जानकारी ली। उपकृषि निदेशक गिरीश चंद विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि के लिए किसानों से ई-केवाईसी कराने की अपील की। जिला कृषि अधिकारी बिजनौर डॉ. अवधेश म़िश्र ने योजनाओं में देय अनुदान के विषय में विस्तृत रूप से अवगत कराया। किसानों को कृषि निवेशों की उपलब्धता के विषय में जानकारी दी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत ने मुरादाबाद में स्थापित आईपीएम लैब द्वारा तैयार किये जा रहे ट्राइकोडर्मा हारजियेनम एवं ब्यूवेरिया बेसियाना के विषय में बताया। अपर जिला कृषि अधिकारी हरज्ञान सिंह के संचालन में हुई गोष्ठी में मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. विजेन्द्र पाल सिंह, डॉ. कर्मवीर सिंह यादव, डीएचओ डॉ. विजेन्द्र सिंह तथा किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed